मध्य प्रदेश में जो पुलिसकर्मी करते हैं साइबर क्राइम की जांच, वो ही हो रहे ठगों का शिकार

Updated on 03-02-2025 12:26 PM
भोपाल। साइबर अपराध की जांच करने वाले पुलिसकर्मी भी उनका शिकार हो रहे हैं। ठगों की हर चाल से वाकिफ होने के बावजूद पुलिसकर्मी उनके झांसे में फंसकर बैंक में जमा अपने रुपयों से हाथ धो रहे हैं।

ठग उन्हें भारी मुनाफा या लाटरी का लालच देते हैं और मनोवैज्ञानिक रूप से उन्हें जाल में फंसा रहे हैं। साइबर सेल में दिसंबर अंत और जनवरी में शहर के दो थानों में पदस्थ पुलिसकर्मी से ठगी की शिकायतें पहुंची हैं।

साइबर ठगों और पुलिस के बीच जिस तरह का संघर्ष चल रहा है, वह ‘तू डाल-डालल मैं पात-पात’ वाली कहावत को ही चरितार्थ करता नजर आ रहा है।

ठगी के नए तरीके और तकनीक अपना रहे

पुलिस साइबर ठगों को पकड़ने के लिए जिस तरह नवीनतम तकनीकों का सहारा लेती है और लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करती है, वहीं इसके उलट साइबर ठग भी नवीन तकनीकों से हर पल लैस होते रहते हैं और लोगों के भय, लालच, मुनाफे की चाह जैसे विकारों का उपयोग करते हुए उनके मनोविज्ञान से बखूबी खेलते हैं।

कभी किसी को ईडी या सीबीआइ या नार्कोटिक्स ब्यूरो के नाम पर धमकाते हैं तो किसी को लाटरी, सट्टे से शीघ्र कमाई के लिए ललचाते हैं। किसी को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से उकसाते हैं।

जिन पर लोगों को बचाने की जिम्मेदारी, वो ही ठगी का शिकार

कभी-कभी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आतंकित करते हुए लोगों की जमा पूंजी को मिनटों में हथिया लेते हैं। परंतु आश्चर्य की बात है कि लोगों में साइबर ठगों से बचने के प्रति जागरूकता लाने की जिम्मेदारी है, या साइबर ठगों को पकड़कर सींखचों के पीछे पहुंचाने का दायित्व है, जब वे ही लोग ठगी का शिकार होने लगें तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है।

पिछले दिनों भोपाल में ऐसे ही दो प्रकरण सामने आए, जिनमें एक पुलिस आरक्षक और एक निरीक्षक भी क्रमश: 50 हजार वपये और 80 हजार रुपये गवां बैठे। इस बारे में साइबर सेल के अधिकारी कहते हैं कि ठगी की घटना किसी के साथ भी हो सकती है। इस बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता रखना आवश्यक है।

केस-1 : लाटरी के नाम पर ठगी

पुलिस जोन-1 के एक थाने में पदस्थ आरक्षक के पास दिसंबर में तीन लाख रुपये की लाटरी लगने का मैसेज आया था, जिसका लाभ लेने आरक्षक ने लिंक पर क्लिक किया तो उससे दस हजार रुपये की मांग की गई।

आरक्षक ने लोभ में आकर वह राशि भेजी तो कुछ समय बाद मैसेज आया कि गलत खाते में रुपये चले गए हैं, दोबारा भेजें। इसके बाद अगले दिन आरक्षक को बताया गया कि लाटरी की राशि विदेश से आना है जिसमें जीएसटी और टीसीएस के नाम पर टैक्स देना होगा। उसने वह भी चुका दिया तो फिर कुछ बाद की तारीख दी गई।

उधर आरक्षक थाने में पदस्थ अपने कई दोस्तों को लाटरी की बात बता रहा था। यहां तक उसने मैसेज में आया सर्टिफिकेट भी दिखाया। बाद में साथियों ने उसे बताया कि वह ठगा जा चुका है। उसने 50 हजार रुपये ठगी में गंवाने की शिकायत सेल में की।

केस-2 निवेश का लालच

देहात क्षेत्र में पदस्थ निरीक्षक रैंक के एक पुलिसकर्मी ने शेयर मार्केट में करीब 80 हजार रुपये गवां दिए। वह शेयर बाजार में ट्रेडिंग सीख रहे थे। उनके पास मैसेज आता है कि दो महीने में 40 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने लालच में उनका वॉट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लिया।

करीब एक सप्ताह तक ग्रुप में देखा तो कई लोगों को अच्छे रिटर्न मिलने के मैसेज आ रहे थे। पुलिसकर्मी को लगा कि उन्हें भी अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। उन्होंने ठग के फर्जी ट्रेडिंग एप में शुरुआत में 20 हजार रुपये का निवेश किया।

बाद में रिटर्न बढ़ता हुआ दिखाई दिया तो दो महीने में निवेश की राशि को 80 हजार तक पहुंचा दिया। वहीं जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो राशि नहीं निकली और फिर बीती जनवरी में शिकायत की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.