'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, फिर भी नहीं तोड़ पाई PS1 का रिकॉर्ड

Updated on 29-04-2023 08:26 PM
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' रिलीज हुई। इसका पहला भाग सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था। अब मेकर्स ने PS2 को करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इस फिल्म के लिए एक चुनौती भी है। मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' लगी हुई है, जिससे निश्चित तौर पर मणिरत्नम को थोड़ा नुकसान हो सकता है। मगर 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के ओपनिंग आंकड़े मेकर्स को राहत देते हैं। वहीं हिंदी बाजार के आंकड़े टेंशन में भी ला खड़े करते हैं। चलिए बिना देरी के आपको बताते हैं 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा। किस भाषा में इस फिल्म को ज्यादा प्यार मिला और कहां पर ये फिल्म कमाई करने से चूक गई।

ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयम रवि, शोभिता और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कई स्टार्स से सजी 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 31 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ये आंकड़ा कुछ हालिया फिल्मों के हिसाब से राहत भरा है। मगर हिंदी में PS2 की कमाई निराश करने वाली रही। हिंदी के कारोबार को देख ऐसा लगता है कि हिंदी ऑडियंस इसमें रुचि नहीं दिखा रही है।

सभी भाषाओं में Ponniyin Selvan - Part 2 का Box Office Collection

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने पहले दिन 30.73 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ये फिल्म मूल रूप से तमिल में बनी है और इसी भाषी ऑडियंस ने सबसे ज्यादा प्यार ऐश्वर्या की फिल्म पर बरसाया। तमिल में 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने 25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मलयालम में 1.2 करोड़, तेलुगू में 3.0, कन्नड़ में 0.03 करोड़ और हिंदी में 1.5 करोड़ रुपये से खाता खोला।

'पोन्नियन सेल्वन 1' vs 'पोन्नियिन सेल्वन 2'

चोल राजवंश के शासन काल पर आधारित Ponniyin Selvan -1 ने ओपनिंग डे पर देशभर में 44.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पार्ट 1 की तुलना में पार्ट 2 की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। वहीं PS1 ने हिंदी में पिछली बार 2 करोड़ का कलेक्शन किया था तो इस बार ये आंकड़ा भी गिरा है।

फिल्म के बारे में जरूरी बात

साल 1955 में कल्कि कृष्णमूर्ति ने इसी नाम से उपन्यास लिखा था। मेकर्स ने इसी कहानी पर दो भाग वाली फ्रेंचाइजी की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' बनाई है। बताया जाता है कि मणिरत्नम एक ही फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन कहानी पूरी करते करते ये फिल्म काफी लंबी हो गई। मेकर्स ने फिर इसे दो भाग में बनाने का तय किया। इस पूरी फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जाता है। News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पोन्नियिन सेल्वन -1' के डिजिटल अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो को 125 करोड़ रुपये में बेचे गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.