खुलेआम 'बिग बॉस' में फोन चलाती हैं पूजा भट्ट वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने

Updated on 08-08-2023 03:36 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी है। शो को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, जिया शंकर, बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। पूजा भट्ट शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। जहां एक ओर वह अपनी बात दमदारी के साथ रखने के लिए जानी जाती हैं तो दूसरी ओर उन्हें लेकर कई बार बिग बॉस और सलमान खान पर बायस्ड होने के आरोप भी लगते रहे हैं। सबसे बड़ा आरोप तो ये भी लगता रहा है कि शो में पूजा भट्ट मोबाइल चलाती हैं।


कई बार सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि पूजा भट्ट के हाथ में उन्होंने फोन देखा है। मगर इस बार तो एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें Pooja Bhatt के बगल में फोन दिखाई दे रहा है। इससे पहले भी उनपर ऑडिशन वाले टास्क में फोन चलाने के आरोप लगे थे। लेकिन वायरल हो रही फोटो की सच्चाई कुछ और है। आइए फैक्ट चैक सीरीज में आपको असलियत बताते हैं।

वायरल हो रही तस्वीर में पूजा भट्ट बेबिका ध्रुवे के साथ जिम के पास सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। बगल में उनकी पानी की बोतल है तो साथ में फोन भी नजर आ रहा है। अब इस वायरल हो रही फोटो की पड़ताल करने पर मालूम पड़ता है कि ये फोटो फेक है। इस तस्वीर के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की है। असल में पूजा भट्ट के बगल में कुछ भी नहीं है। मगर तस्वीर को फोटोशॉप करके मोबाइल जोड़ दिया गया है। यानी अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है कि ये तस्वीर फेक है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूजा भट्ट का मोबाइल फोन

पूजा भट्ट के मोबाइल फोन का फोटो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो हंगामा होना तो लाजमी था ही। मगर लोगों ने बिना जांच पड़ताल किए इस एडिटिड फोटो पर यकीन कर लिया। साथ ही बिग बॉस व मेकर्स पर धड़ल्ले से आरोप लगाने लगे। एक फैन ने लिखा, ' मैंने कभी बिग बॉस में किसी को सपोर्ट नहीं किया है। मगर इस बार वह अभिषेक मल्हन का साथ दे रहे हैं। वही असली डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं। बाकि सब फेक है' वहीं एक यूजर ने कहा, 'देख लीजिए, आम लोगों के साथ कैसा खेल खेला जा रहा है। यहां लोगों के वोट का कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। देखिए पूजा के बगल में फोन पड़ा है।'

पूजा भट्ट vs अभिषेक मल्हन

पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हन के कई बार झगड़े देखने को मिले हैं। घर में फुकरा इंसान ही वो कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने कई बार पूजा भट्ट के सामने अपनी बात रखी। पिछला हफ्ता दोनों के बीच महासंग्राम से कम नहीं था। जहां पूजा भट्ट रो भी पड़ी थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.