शत्रुघ्न सिन्हा को स्टेशन पर रोती हुई मिली थीं पूनम सिन्हा, एक्टर ने बताया दे दिया था तलाक

Updated on 04-03-2023 07:51 PM
दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों से तो दूर हैं लेकिन खबरों से नहीं। वह लगातार मीडिया में या फिर किसी स्पेशल शो में तमाम सवालों के तीखे और चटपटे जवाब देते रहते हैं। पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ दोस्ती को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अब उन्होंने अरबाज खान के चैट शो में पहुंचकर पत्नी पूनम सिन्हा के बारे में बताया है। साथ ही पूरी लव स्टोरी भी सुनाई है। उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई और पूनम को देखने के बाद उनका क्या रिएक्शन था।

नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughn Sinha) ने अरबाज खान के चैट शो में अपनी फिल्मी लव स्टोरी सुनाई है। एक्टर ने बताया कि उनकी मुलाकात पूनम से पटना से हुई थी। वह जब FTII के लिए रवाना हो रहे थे, तब मुलाकात हुई थी। इंटरव्यू के दौरान, शत्रुघ्न ने बताया कि एक्टर बनने की जर्नी आसान नहीं थी क्योंकि उनके पिता ने उनके एक्टिंग करियर को मंजूरी नहीं दी थी। वह भरी आंखों के साथ एफटीआईआई के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन ट्रेन में उन्होंने एक 'सुंदर लड़की' देखी जो कि कोई और नहीं बल्कि पूनम थीं।

पूनम और शत्रुघ्न की पहली मुलाकात

शत्रुघ्न ने अरबाज को बताया, 'मैनें देखा कि वो रो रही थी, उनको मां ने डांटा होगा किसी बात पे। मैं इधर बैठा था। मैं रो रहा था। घर छोड़कर आया था। मां को छोड़ कर आया था। उस वक्त एकदम पता नहीं था। एक तो ऐसा लगा भगवान ने किसी को भेजा दिया हो। उस वक्त बिलकुल नहीं पता था कि कभी सा होगा। हम इंस्टीट्यूट में जाएंगे। स्ट्रगल करेंगे। स्टार बनेंगे। स्टार बनने के बाद हमारा कॉन्टैक्ट बना रहेगा।'

पूनम सिन्हा से तोड़ दिए थे रिश्ते

शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात के 14 साल बाद पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब इसी पर अरबाज खान ने एक्टर से पूछा कि शादी के तीन साल पहले वह दोनों संपर्क में क्यों नहीं थे। इस पर उन्होंने कहा- हमने बात करनी बंद कर दी थी। ये मेरा फैसला था। ऐसा लगा कि मेरी लाइफ में कुछ और ही हो रहा है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं देना चाहता। यह मेरी गलती थी कि मैं उससे बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहा था। एक दिन मैंने उससे कहा कि तुम मेरे लिए बहुत अच्छी हो लेकिन मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने दे दिया था तलाक

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'यह मेरी गलती थी। मैं बहक गया था क्योंकि मैं स्टारडम का शिकार हो गया था। मैं सोचता था कि कोई भी महिला कभी भी मुझमें इंट्रस्ट नहीं लेगी। मैंने तलाक दे दिया। हमने बातचीत बंद कर दी लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो मेरा हालचाल पूछ रही है। वह मेरे स्टाफ से मेरी बेहतर देखभाल करने, मुझे ठीक से खिलाने के लिए कहती थीं।' इसके बाद दोनों ने 1980 में शादी की थी। आज इनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.