पॉपुलर एक्ट्रेस भैरवी वैद्य की कैंसर से हुई मौत, सलमान खान और ऐश्वर्या राय संग फिल्मों में किया था काम

Updated on 13-10-2023 02:53 PM
पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। भैरवी वैद्य पिछली बार टीवी शो 'नीमा डेंजोंग्पा' में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार थीं, और कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवी वैद्य ने 8 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। भैरवी वैद्य 45 साल से शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा थीं, और कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है।

Bhairavi Vaidya ने कई टीवी शोज और नाटकों में काम किया था। वह गुजराती फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। भैरवी वैद्य ने Aishwarya Rai के साथ फिल्म 'ताल' और Salman Khan के साथ 'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वह 'हमराज', 'हेरा फेरी', 'वॉट्स योर राशि' और 'क्या दिल ने कहा' के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं।

निशि सक्सेना और सुरभि दास ने जताया दुख

भैरवी वैद्य की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक है। टीवी शो 'नीमा डेंजोंग्पा' में भैरवी वैद्य के साथ काम कर चुकीं निशी सक्सेना और सुरभि दास ने भी उनकी मौत पर शोक जताया। निशि सक्सेना ने ईटाइम्स से कहा कि उन्हें भैरवी वैद्य की मौत से शॉक लगा है। भैरवी ने शो में उनकी दादी का रोल प्ले किया था। दोनों साथ में ही एक कैब से शूट पर जाती थीं। निशि सक्सेना को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि भैरवी वैद्य अब दुनिया में नहीं हैं।

सुरभि दास को भी लगा सदमा

वहीं सुरभि दास को भी गहरा सदमा लगा है। सुरभि दास ने कहा कि उन्हें भैरवी वैद्य के साथ बिताए प्यारे पल याद आ रहे हैं। उनके साथ शूट करने में बहुत मजा आया था। बहुत दुख है कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं। भैरवी वैद्य ने ज्यादातर फिल्मों और शोज में मां के किरदार निभाए थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दमदार छाप छोड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.