विमान में यात्रियों के सामने सभी स्क्रीन पर 1 घंटे तक चलता रहा अश्लील वीडियो… बच्चे-महिलाएं हुए असहज

Updated on 07-10-2024 01:15 PM

 सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से जापान जा रहे विमान में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर यात्री असहज हो गए। तकनीकी गलती से क्वांटास एयरलाइंस के विमान में यात्रियों के सामने लगीं सभी स्क्रीन पर एक फिल्म के अश्लील फुटेज प्ले होने लगे।


विमान में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। ये वीडियो देखकर यात्री असहज हो गए। कई ने वीडियो को बंद करना चाहा, लेकिन नहीं कर सके। अब यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।


एक यात्री ने Reddit पर लिखा कि फ्लाइट संख्या QF59 में फिल्म 'डैडियो' (2023) की घटिया सामग्री प्ले होने लगी। हमने स्क्रीन बदलने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुआ। स्क्रीन डार्क भी नहीं हुई। एक घंटे तक फिल्म के अश्लील दृश्य प्ले होते रहे।


एयरलाइन ने बताया, कैसे हुई गड़बड़


  • एक यात्री ने Reddit पर लिखा, 'यह हर किसी के लिए बहुत असुविधाजनक था, खासकर विमान में सवार परिवारों और बच्चों के लिए। हमने तत्काल क्रू मेंबर्स को सूचना दी। फिर भी फिल्म हटाने में बहुत समय लग गया।

  • वहीं विमानन कंपनी क्वांटास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान मनोरंजन प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ऐसा हुआ। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए कंपनी की ओर से खेद व्यक्त किया गया है।

  • न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों से उनकी पसंद की फिल्म पूछी थी। इसी दौरान तकनीकी समस्या के कारण पूरे विमान में 'डैडियो' फिल्म प्ले होने लगी।

  • एयरलाइंस ने यह भी कहा कि गलती सामने आने के बाद चालक दल के सदस्यों ने उन यात्रियों की मदद करने की कोशिश की, जो इस फिल्म से बचना चाहते थे। बाद में वीडियो बदल दिया गया।

  • News.com.au को दिए बयान में क्वांटास एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने माफी मांगी और कहा कि आमतौर पर जहां यात्रियों के पास फिल्म चयन के ऑप्शन नहीं होते हैं, वहां पारिवारिक कंटेट की प्ले किया जाता है।

  • प्रवक्ता ने कहा, 'फिल्म स्पष्ट रूप से सभी यात्रियों के लिए उपयुक्त नहीं थी और हम इसके के लिए यात्रियों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हम पता लगा रहे हैं कि कि इस फिल्म का चयन कैसे किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.