धनतेरस के लिए बर्तन बाजार तैयार, शगुन के साथ मांगलिक खरीदी भी होगी

Updated on 09-11-2023 12:18 PM
संत हिरदाराम नगर। दीपोत्सव और धनतेरस नजदीक आते ही राजधानी के बाजार गुलजार होने लगे हैं। खासतौर पर बर्जन बाजार धनतेरस के लिए तैयार हो रहा है। इस बार बर्तन के भाव सामान्य बने हुए हैं। तेरस पर लोग शगुन के तौर पर बर्तनों की खरीदारी करते हैं। व्यापारियों ने इसके लिए नया स्टाक किया है। स्टील के साथ, पीवीडी कोटिंग युक्त बर्तन, बोन चाइना और ट्राइप्लाय जैसे बर्तनों की नई वैरायटी लोगों को लुभा रही है।

शगुन की खरीदारी के लिए भी खूब आइटम्स

धनतेरस पर शगुन के तौर पर बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने बर्तनों की नई वैरायटी का स्टाक किया है। शगुन के लिए जहां पूजा थाली, मूर्तियां, अगरदान, कलश एवं विभिन्न प्रकार के दीपक की खरीदारी होगी। वहीं घर के लिए स्टील की थाली, गिलास, लोटा, चम्मच, भगौना, टंकी, स्टील और कुकर जैसे परंपरागत बर्तनों की खरीदी होगी।

पीवीडी कोटिंग वाले बर्तनों की मांग

इस बार पीवीडी कोटिंग वैरायटी के बर्तन लोगों को लुभा रहे हैं। बर्तन व्यवसाई भगवान तेजवानी के अनुसार यह यूनिक वैरायटी है। इस वैरायटी के बर्तन थोड़े महंगे हैं, लेकिन अलग होने के कारण इसकी मांग बनी हुई है। थर्मोवेयर एवं कापर बेस बर्तनों का नया स्टाक भी व्यापारियों ने धनतेरस को देखते हुए किया है। व्यापारियों के मुताबिक मिक्सर, नान स्टिक वैरायटी एवं केसरोल भी त्योहारी सीजन में बिकते हैं।

गिफ्ट पैक बर्तनों की मांग बढ़ी

घरेलू उपयोग के लिए परंपरागत बर्तन की खरीदी होती है। वहीं अब दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए गिफ्ट पैक बर्तन भी आने लगे हैं। ट्रांसप्लाय एवं तांबे के कई उपयोगी बर्तन अब पैकिंग में आने लगे हैं। इसे गिफ्ट करना आसान है। कुछ नए कुकर एवं टपरवेयर डिजाइनर गिफ्ट पैक भी बाजार की शान बढ़ा रहे हैं। नए तरह के ऐसे कुकर भी बाजार में हैं, जो सामान्य कढ़ाई के रूप में उपयोग में लिए जा सकते हैं। बोन चाइना पैक भी मांगे जा रहे हैं।

धनतेरस के साथ शुरू होगा मांगलिक सीजन

दीपावली के बाद से ही विवाह मुहुर्त शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लोग शगुन की खरीदी के साथ वेडिंग प्लान के अनुसार भी बर्तन खरीदेंगे। इसी धारणा को देखते हुए व्यापारियों ने बर्तनों का अच्छा स्टाक किया है। बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामचंद मूलचंदानी के अनुसार पैक आइटमों की मांग बढ़ी है। स्टील, पीतल एवं कांसे के दाम भी सामान्य बने हुए हैं, इस कारण अच्छे उठाव की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक कार्पोरेट गिफ्ट पैक की खरीदी शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.