बिलाईगढ़ विधानसभा में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार

Updated on 26-10-2023 12:30 PM

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा में इस बार का विधानसभा चुनाव त्रिकोणी नजर आ रहा हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा में होने वाली चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण और अहम माना जा रहा हैं क्योंकि बिलाईगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र अंतर्गत आता हैं।

इस क्षेत्र में अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग निवासरत हैं। बतादें बहुजन समाज पार्टी ने पुनः श्याम टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया  है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नये चेहरे के रूप में क्षेत्रीय और स्थानीय व्यक्ति के रूप में  डॉ. दिनेश लाल जांगड़े को अपना प्रत्याशी चुना है । तो वहीं दूसरी ओर काँग्रेस पार्टी ने राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व के साथ-साथ जनता के बीच अच्छी छवि रखने वाली कविता प्राण लहरे पर विश्वास जताया और उन्हें जीत हासिल करने के उद्देश्य से टिकिट देकर अपना प्रत्याशी बबाया है।

ऐसे में अब तीनों पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र में लगातार जनता से जनसंपर्क करते नजर आ रहा है। हालांकि जिस तरीके से तीनों पार्टी के प्रत्याशियों को जनता की समर्थन मिल रही है उस आधार पर तीनों पार्टी के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत की दावा कर रहे है।

गौरतलब की बात यह है कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी मन चाहा विधायक जनता खुद चुनता आया हैं । जनता हमेशा किसी एक पार्टी पर भरोशा जताकर विधायक की सीट पर बने रहने  मौका नहीं दिया है।

हमेशा उनके भरोशे पर खरा उतरने की आश पर ही चुनता आया हैं। इसीलिए इस बार का विधानसभा चुनाव तीनों पार्टी के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं लग रहा हैं। ऐसे में अब तो आने वाले चुनाव की मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार जनता किस पर अपना भरोशा जताती है और किसे    जीत की कुर्सी का हकदार बनाता हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.