आज दोपहर बाद मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किए जाएंगे डाक मतपत्र

Updated on 02-12-2023 12:17 PM
भोपाल। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन दिसंबर को जिला जेल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इससे पहले यहां पर सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना की प्रक्रिया शनिवार दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले यहां रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डाक मतपत्र के लिए बनाए गए स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल में बने डाक मतपत्र के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसकी सूचना राजनीतिक दलों के प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधियों को भी दी जाएगी। वहीं मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए सभी को प्रवेश पत्र दिए गए हैं जिनके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने यह जानकारी दी।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना केन्द्र पर प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना केंद्र पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हाल बनाए गये है, जहां आयोग के निर्देशानुसार टेबलों की व्यवस्था ईवीएम एवं डाक मतपत्र की मतगणना के लिए की गई है। मतगणना कर्मियों का रेण्डमाईजेशन तीन स्तर पर होगा। प्रथम स्तर का रेण्डमाईजेशन हो चुका है, द्वितीय स्तर का रेण्डमाईजेशन मतगणना के प्रारंभ से 24 घंटे पूर्व होगा तथा तृतीय रेण्डमाईजेशन मतगणना के दिन सुबह पांच बजे होगा।

नियुक्त किए प्रेक्षक

आयोग द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए है और द्वितीय एवं तृतीय रेण्डमाईजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, डाक मतपत्र के लिए बनाए गए स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना सेंटर में बने डाक मतपत्र के स्ट्रांग रूम में दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे के पश्चात् स्थानांतरित करने की कार्यवाही करेगें, जिसकी सूचना मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों तथा अभ्यर्थी/उनके अभिकर्ता को अनिवार्यतः दी जायेगी। पोस्ट से प्राप्त होने वाले सेवा निर्वाचकों के पोस्टल बैलेट मतगणना केन्द्र पर सुबह आठ बजे के पूर्व तक प्राप्त हो सकते है। इसके लिए रात्रि में डाक विभाग को प्राप्त होने वाले डाक मतपत्र की डिलीवरी सुबह आठ बजे के पूर्व मतगणना केन्द्र पर हो जाए, इस हेतु डाक विभाग के नोडल अधिकारी/पोस्टमेन को पास जारी किए गए है।

नियुक्त किए प्रेक्षक

आयोग द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए है और द्वितीय एवं तृतीय रेण्डमाईजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, डाक मतपत्र के लिए बनाए गए स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना सेंटर में बने डाक मतपत्र के स्ट्रांग रूम में दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे के पश्चात् स्थानांतरित करने की कार्यवाही करेगें, जिसकी सूचना मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों तथा अभ्यर्थी/उनके अभिकर्ता को अनिवार्यतः दी जायेगी। पोस्ट से प्राप्त होने वाले सेवा निर्वाचकों के पोस्टल बैलेट मतगणना केन्द्र पर सुबह आठ बजे के पूर्व तक प्राप्त हो सकते है। इसके लिए रात्रि में डाक विभाग को प्राप्त होने वाले डाक मतपत्र की डिलीवरी सुबह आठ बजे के पूर्व मतगणना केन्द्र पर हो जाए, इस हेतु डाक विभाग के नोडल अधिकारी/पोस्टमेन को पास जारी किए गए है।

अलग बनाया गया है मीडिया सेंटर

अधिकृत मीडियाकर्मी के लिए मतगणना केन्द्र पर एक पृथक कक्ष में मीडिया सेन्टर बनाया गया है जहां पर टेलिफोन कम्प्यूटर, प्रिन्टर एवं इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मीडिया कर्मियों के लिए आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किए गए है।

मतगणना टेबलों पर ऐसी होगी व्यवस्था

ईवीएम की मतगणना टेबल पर एक काउटिंग सुपवाइजर, एक काउटिंग असिस्टेंट तथा एक काउटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगा। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग आफिसर, एक काउटिंग सुपरवाइजर, दो काउटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगा। ईवीएम / पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउटिंग एजेन्ट रहेगें, जिनके बैठने का क्रम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल, ऐसे मान्यता प्राप्त अन्य राज्यों के राज्यीय दल जिन्हें उस विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव चिन्ह नियत किया गया है, अमान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत दल, और अंत में निर्दलीय रहेगा।

विधानसभा क्षेत्रवार अलग इंतजाम

स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक मशीनें पहुंचने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार पृथक-पृथक मार्ग/रास्ता / व्यवस्था निर्धारित की गई है, जिसका सीसीटीवी कवरेज होगा। आर्व्जवर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हाल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं है, केवल रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर और गणना सुपरवाइजर जो ईटीपीबी से जुडे है वह केवल ईटीपीबीएमएस सिस्टम ओपन करने के लिए ओटीपी हेतु मोबाईल ले जा सकेगे तथा उसके पश्चात मोबाइल बंद कर प्रेक्षक रिटर्रिंग - सहायक रिटर्निंग आफीसर के पास जमा कराएंगे।

इस तरह होगी मतगणना

मतगणना सुबह आठ बजे विधानसभा क्षेत्रवार प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र की मतगणना शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के आधे घंटे बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभा के डाक मतपत्र की मतणना समाप्त होते ही अभ्यर्थीवार डाकमतों के परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रत्येक राउंड पूरा होने पर नियमानुसार उस राउंड के परिणाम की घोषणा की जाएगी तथा दूसरे राउंड की गिनती प्रारंभ होगी। मीडिया को भी इसकी जानकारी मीडिया सेन्टर में दी जाएगी, इस हेतु जिला जनसंपर्क अधिकारी समन्वय बनाएंगे।

वेबसाइट, एप पर देख सकेंगे परिणाम

मतगणना के परिणाम के लिए स्क्रीन आदि पर व्यवस्था की गई है। मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर भी प्रदर्शित होगें। इसके साथ साथ आमजन की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप पर भी मतगणना के परिणाम उपलब्ध रहेंगे। इस हेतु इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा। मतगणना उपरांत निकाले जाने वाले जुलूस, रैली आदि नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर ही निकाली जा सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.