आलू और अन्य सब्जियों ने आपका ही नहीं सरकार का भी बढ़ाया टेंशन, तभी तो...

Updated on 15-11-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: रोजमर्रा की खाने पीने की चीजों के महंगे होने से आप ही नहीं, सरकारी भी परेशान है। खाने-पीने की चीजों और कारखानों में बने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से अक्टूबर में थोक महंगाई दर 4 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सरकार की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि अक्टूबर में होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित महंगाई दर साल भर पहले के मुकाबले 2.36% रही। अक्टूबर 2023 में यह माइनस 0.26% थी।

एक महीने पहले के मुकाबले भी बढ़ोतरी


सितंबर के मुकाबले होलसेल इंफ्लेशन 0.97% बढ़ी। सितंबर में होलसेल इंफ्लेशन 1.85% और अगस्त में 1.25% थी। जुलाई में 2.1% और जून में 3.43% पर थी, जो इसका पिछला ऊंचा स्तर है। वहीं, खाने पीने की चीजों की महंगाई दर सितंबर के 11.53% से बढ़कर अक्टूबर में 13.54% हो गई, जो सालभर पहले 3.17% थी।

किन वजहों से हुआ ऐसा


कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, अक्टूबर में इंफ्लेशन के पीछे मुख्य रूप से खाने पीने की चीजों और मैन्युफैक्चर्ड फूड प्रोडक्ट्स के साथ मशीनरी और उपकरणों के महंगे होने का हाथ रहा।' मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में थोक महंगाई सालभर पहले के 1 % के मुकाबले 1.50% पर पहुंच गई।

सब्जियों ने बिगाड़ा बजट


दालों में थोक महंगाई दर 9.74% रही, जो सितंबर में 12.99% थी। वहीं, सब्जियों में महंगाई दर बढ़कर 63.04% हो गई, जो सितंबर में 48.7% थी। आलू में होलसेल इंफ्लेशन 78.7% रही, जो सितंबर में 78.1% थी। प्याज में इंफ्लेशन सितंबर के 78.8% से 39.25% पर आ गई। सालभर पहले अक्टूबर में यह 67.4% थी।

प्याज और खाद्य तेलों पर बनी हुई है चिंता : एक्सपर्ट


ICRA के सीनियर इकनॉमिस्ट राहुल अग्रवाल ने कहा, ‘अकेले फूड इंफ्लेशन ने सितंबर और अक्टूबर के बीच होलसेल इंफ्लेशन को 63 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा दिया। नॉन फूड मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में इंफ्लेशन सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 0.1% बढ़ी।’ अक्टूबर में फ्यूल एंड पावर कैटेगरी में इंफ्लेशन माइनस 5.8% रही। सितंबर में यह माइनस 4.1% थी। मैन्युफैक्चर्ड आइटम्स में इंफ्लेशन सितंबर के 1% से बढ़कर 1.5% पर पहुंच गया।

नवंबर में सस्ते हो सकते हैं


राहुल अग्रवाल ने कहा, ‘फूड इंफ्लेशन नवंबर में 10% से नीचे आने का अनुमान है। पिछले साल का ऊंचा बेस इसमें मददगार होगा। प्याज और खाद्य तेलों के बारे में चिंता बनी हुई है, लेकिन जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उनके मुताबिक नवंबर में 22 में से 13 आइटम्स में सालाना इंफ्लेशन अक्टूबर से कम हुई है। लिहाजा नवंबर में होलसेल इंफ्लेशन 2% के आसपास रह सकती है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.