संपत्ति के विवाद में पेट्रोल डालकर छोटे भाई को आग लगाई

Updated on 06-06-2023 06:43 PM
भोपाल। पुराने शहर के टीला जमालपुरा में स्थित कांग्रेस नगर में संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान छोटे भाई ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने झुलसे युवक की पत्नी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार जेबा खान कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा में रहती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति मोहसिन खान (25) टेलरिंग का काम करता है। उसका जेठ राशिद नशे का आदी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब सवा 12 बजे जेबा घर में दो बच्चों के साथ थी। इस दौरान जेठ राशिद ऊपर वाले कमरे में खाना खा रहा था। उसने मोहसिन के बारे में पूछा मैंने बताया कि वह बाहर गए हैं, तभी राशिद ने फोन कर उसे घर बुलाया। मोहसिन घर पहुंचा और राशिद उसे ऊपर वाले कमरे में लेकर पहुंचा। जहां संपत्ति की बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच राशिद घर के बाहर से बोतल में पेट्रोल लेकर आया और घर में आग लगाने की धमकी देने लगा।

मोहसिन ने उसे रोका तो बोतल का पेट्रोल मोहसिन के हाथ पर गिर गया। इस दौरान आरोपित ने लाइटर जला दिया। इससे आग भड़कने से घर में रखे कपड़े जल गए और आरोपित के छोटे भाई मोहसिन के हाथ और पैर भी झुलस गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त पहुंचे और किसी तरह आग से बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.