प्रभास की Salaar ने कमाई में लाख झंडे गाड़े, इस मामले में शाहरुख की Dunki से खा गई मात

Updated on 04-01-2024 02:03 PM
21 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' के ठीक एक दिन बाद प्रभास की फिल्म 'सलार' रिलीज हुई। दोनों की एडवांस बुकिंग देखकर ये तय हो गया था कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर होनेवाली है, लेकिन फिल्म जैसी ही रिलीज हुई तो सबको पता लग गया कि साउथ की ये फिल्म भारी पड़ने वाली है। 90 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग कर 'सलार' ने ऐसी दहाड़ देसी बॉक्स ऑफिस पर मारी जिसकी गूंज अब तक सुनाई दे रही है। इस फिल्म ने 13 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि, कमाई के मामले में sacnilk के आंकड़े और मेकर्स के दिए आंकड़े मेल नहीं खाते, लेकिन इतना तय है कि ये साल 2023 की बम्पर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सलार' देसी बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस फिल्म की कमाई धीरे-धीरे नीचे जा रही है और इसने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक 373.57 करोड़ का कलेक्शन किया है।

'सलार' ने 13 दिनों में की है जबरदस्त कमाई

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो sacnilk के मुताबिक इसने 12 दिनों में 565.00 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बताया जा रहा है कि विदेशों में इस फिल्म ने 130.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, मेकर्स से मिले आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने 12 दिनों मे 639.34 करोड़ की कमाई की है।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' से पिछड़ी 'सलार'

वहीं अगर इस फिल्म की कमाई की तुलना 'डंकी' के विदेशों में हुई कमाई से करें तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं। 'डंकी' ने जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' से काफी कम 203.92 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं वर्ल्डवाइड इसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लेकिन Sacnilk के मुताबिक, 'सलार' ने जहां 12 दिनों में विदेश में 130.00 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं 'डंकी' ने 12 दिनों में 154.25 करोड़ की कमाई की। यानी विदेशों में हो रही कमाई की बात करें तो शाहरुख की 'डंकी' ने बाजी मार ली है।

'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्‍वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन

बता दें कि 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास की 'सलार' इतनी बम्पर कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले प्रभास की रिलीज कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई थीं लेकिन अब 'सलार' ने वो कमी पूरी कर दी है। साउथ की इस फिल्म 'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्‍वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन और श्र‍िया रेड्डी जैसे दिग्‍गज सितारे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.