प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- सनातन ही असली धर्म, बाकी तो मत और पंथ हैं, I.N.D.I.A गठबंधन पर साधा निशाना

Updated on 12-09-2023 12:35 PM
भोपाल। सनातन धर्म ही धर्म है, बाकी तो मत और पंथ हैं। सनातन धर्म को समाप्त करने की किसी की कोई औकात नहीं है, जो कह रहे हैं कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया, एड्स, कुष्ठ है। ईश्वर उन्हें इन बीमारियों का सुख दे। यह बात सोमवार को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी में भेल फाउंड्री गेट पर कही। वह भेल प्रबंधन के खिलाफ वेतन वृद्धि के लिए धरने पर बैठे ठेका श्रमिकों का धरना समाप्त कराने पहुंची थीं।


राहुल गांधी जैसे लोग धर्मी नहीं, विधर्मी हैं

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म पर अभद्र बयान दिया था। साध्वी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मटन बनाने पर कहा कि किसी जीव को मार करके इस तरह खा लेना। यह लोग धर्मी नहीं, विधर्मी हैं, कुछ भी कर सकते हैं। कभी क्रास की माला पहन लेते हैं तो कभी जनेऊ व तिलक लगा लेते हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के भाजपा के वोटर को राक्षस प्रवृत्ति वाला कहने पर कहा कि सुरजेवाला की कोई औकात नहीं है। वह कहां के तोपचंद हैं, जो किसी को श्राप देंगे।

अपना देश भारत है और भारत ही रहेगा

इंडिया को भारत कहने के मामले पर कहा कि अपना देश भारत है और भारत ही रहेगा। इंडिया कुछ नहीं है। इंडिया कहने से लोग भ्रमित हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन कुछ नहीं है। दुकान का नाम बदलने से काम नहीं बदल जाता है। सब ठग हैं और देश की जनता को ठगने के लिए एकत्रित हुए हैं। जी-20 का आयोजन कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। साध्वी ने ठेका श्रमिकों का वेतन 21 हजार रुपये व अन्य मांगों को पूरा कराने संबंधी भेल प्रबंधन व केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.