'एनिमल' में बेटे बॉबी देओल के इस सीन को देख टूटीं प्रकाश कौर, एक्टर से बोलीं- ऐसी फिल्म मत किया कर तू

Updated on 07-12-2023 02:30 PM
'एनिमल' में हर तरफ जिस एक कलाकार की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, वह हैं बॉबी देओल। एक्टर का संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में सिर्फ 10-15 मिनट का रोल है। पर उस रोल में वह लीड एक्टर रणबीर कपूर को खा गए हैं। दर्शकों को बॉबी देओल ने अपना दीवाना बना लिया है और वो इस बात पर दुख जता रहे हैं कि 'एनिमल' में बॉबी देओल का रोल बड़ा क्यों नहीं था। जहां हर तरफ से बॉबी देओल पर बेशुमार प्यार बरस रहा है, वहीं मां प्रकाश कौर 'एनिमल' देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। बॉबी देओल ने इसका खुलासा किया है। साथ ही बताया कि मां के साथ-साथ पत्नी तान्या और बेटे ने उनसे क्या कहा।

Bobby Deol ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया कि मां Prakash Kaur फिल्म देखते वक्त परेशान हो गईं। खासकर मौत वाला सीन देखकर। उन्होंने बेटे बॉबी देओल को ऐसी फिल्में न करने की सलाह दे डाली। बॉबी देओल ने कहा कि जिस तरह वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पापा धर्मेंद्र का डेथ सीन देखने की हिम्मत नहीं कर पाए, ठीक वैसे ही मां भी बेटे की Animal देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।

बॉबी देओल के मरने वाला सीन नहीं देख सकीं मां प्रकाश कौर

बॉबी देओल ने कहा, 'मेरी मां फिल्म में मेरे मरने का सीन बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसी फिल्म मत किया कर तू। मुझसे देखा नहीं जाता। तब मैंने मां से कहा कि देखो मैं तुम्हारे सामने खड़ा हूं। मैंने फिल्म में बस एक रोल प्ले किया था। लेकिन वह खुश हैं। उनके पास ढेरों फोन कॉल्स आ रही हैं। मां की सारी सहेलियां मुझसे मिलना चाहती हैं। कुछ ऐसा ही तब हुआ था जब 'आश्रम' सीरीज रिलीज हुई थी।

पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल ने भी नहीं देखी 'एनिमल'

वहीं, बॉबी देओल ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत में रिवील किया कि पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल ने अभी तक 'एनिमल' नहीं देखी है। वह बोले, 'मेरे पापा और मेरे भाई ने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन बाकी सभी ने देखी है। उन्हें बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसे दर्शक मुझे देखकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि वो थोड़े बायस्ड हैं, जोकि जायज है। लेकिन उन्होंने हमेशा एक एक्टर के रूप में मुझ पर विश्वास किया है और वो मेरे लिए सही फिल्म आने का इंतजार कर रहे थे।'

'एनिमल' देख बॉबी देओल की वाइफ और बेटों ने यूं किया रिएक्ट

बॉबी देओल से जब पूछा गया कि 'एनिमल' में उनका नेगेटिव किरदार देखकर पत्नी और बेटों ने कैसे रिएक्ट किया, तो वह बोले, 'मेरे बच्चे और मेरी पत्नी, मैं उनकी आंखों में केवल खुशी देख सकता हूं। यह पहली बार है जब मैंने देखा कि एक पिता के रूप में मैं उन्हें कैसे प्रभावित करता हूं। उनके साथ, अगर मैं खुश होता तो मैं खुश होता, अगर मैं दुखी होता तो मैं दुखी होता। अगर मैं गुस्से में होता, तो गुस्सा होता। वो सोचते हैं कि मैं हमेशा इसका हकदार था। उन्होंने मेरी असफलताएं देखी हैं, और वो अब मेरी सफलता देख रहे हैं।'

'एनिमल' ने कितनी कमाई की?

'एनिमल' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें, तो एक दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 6 दिनों में देशभर में 312 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में बॉबी देओल ने रणबीर के भाई अबरार का किरदार निभाया, जो बोल नहीं सकता। 'एनिमल' में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, प्रेम चोपड़ा और शक्ति कपूर भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.