किच्चा सुदीप के बीजेपी को सपोर्ट करने से सन्न रह गए हैं प्रकाश राज, बोले- मैं तो सदमे में हूं

Updated on 06-04-2023 08:28 PM
तमाम अटकलों के बीच कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार करने वाले हैं। उन्होंने बुधवार को घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करने जा रहे हैं। ऐसे में साउथ और बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को झटका लगा है। वह एक्टर के इस फैसले से शॉक्ड हैं। प्रकाश राज ने किच्चा सुदीप के इस फैसले पर रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा।

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वह किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) के बयान से काफी दुखी हैं और हैरान हैं। इससे पहले प्रकाश राज ने एक ट्वीट करते हुए किच्चा सुदीप के बीजेपी ज्वाइन करने वाली खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि मुझे यकीन है कि ये सब फेक खबरे हैं। एक्टर किच्चा सुदीप भाजपा में नहीं जा रहे हैं। वह समझदार इंसान हैं वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। वह किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

प्रकाश राज हैं किच्चा के फैसले से दुखी

अब जब ऑफिशियल किच्चा सुदीप ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर ही दिया है तो एक्टर का दिल टूट गया। उन्होंने रिएक्ट करते हुए साफ कर दिया कि वह किच्चा के कदम से नाखुश हैं। बता दें बीजेपी से जुड़ने से ठीक पहले किच्चा सुदीप को धमकी भरा पत्र भी मिला था।

किच्चा सुदीप को मिली धमकी

बुधवार को किच्चा सुदीप और उनके मैनेजर को धमकी मिली थी। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि हां मुझे धमकी मिली थी कि वह मेरे निजी वीडियो लीक कर देंगे। वह जानते हैं कि ये बस फिल्म इंडस्ट्री में से ही कोई है। वह इसका जवाब जरूर देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.