चिराग पासवान से हाथ नहीं मिलाएंगे प्रशांत किशोर, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ
Updated on
08-10-2025 02:05 PM
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगामी बिहार चुनाव के लिए अपनी जन सुराज पार्टी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बीच किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। दो चरणों में होने वाले राज्य चुनावों के लिए दोनों दलों के हाथ मिलाने की चर्चा के बीच, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और उसका गठबंधन सिर्फ जनता के साथ है।
चिराग पासवान से गठबंधन नहीं करेंगे पीके
उन्होंने चिराग पासवान से गठबंधन की अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'बिहार को लूटने के लिए लड़ाई चल रही है। यह सीटों की लड़ाई नहीं है... हर पार्टी अधिक सीटें हासिल करना चाहती है ताकि वे भविष्य में बिहार को और अधिक लूट सकें। हमारा कोई गठबंधन नहीं है। हमारा गठबंधन जनता के साथ है।'
इसलिए लग रही अटकलें
ये अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं कि चिराग पासवान के चलते अभी तक NDA में सीट शेयरिंग फंसी हुई है। यूं समझिए कि जन सुराज और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें, चिराग पासवान की एनडीए में सीट बंटवारे पर की जा रही कड़ी सौदेबाजी की पृष्ठभूमि में लगाई जा रही हैं।
NDA में चेतावनी दे चुके हैं चिराग पासवान
उन्होंने एक परोक्ष चेतावनी भी दी है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 'मैं सब्जी में नमक की तरह हूं... मैं हर निर्वाचन क्षेत्र में 20,000 से 25,000 वोटों को प्रभावित कर सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास हमेशा बाहर निकलने का विकल्प मौजूद है।'
बीजेपी चिराग को खतरा नहीं मान रही
हालांकि, भाजपा ने इस खतरे को कमतर आंका है और पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वफादार समर्थक हैं और इस कदम का उद्देश्य उनकी पार्टी में कट्टरपंथियों के एक वर्ग को शांत करना है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…