प्रार्थना महोत्सव में इजरायल-फिलीस्तीन युद्ध थमने मांगी दुआ

Updated on 19-10-2023 04:03 PM

रायपुर। राष्ट्रीय प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन बुघवार को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में विश्व और देश के मुद्दे शामिल किए गए।

इनमें ग्लोबल वॉर्मिंग, इजरायल- फिलीस्तीन युद्ध थमने, मणिपुर में भी शांति स्थापित होने, देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह व विदेश मंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपाल, उप राज्यपालों, मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य सचिवों, ब्यूरोक्रेट्स के लिए दुआ मांगी गई।

इसके साथ ही भविष्य में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों के भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने के लिए मॉस व सर्कल प्रेयर प्रार्थना की गई।

चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के मॉडरेटर द मोस्ट बी. के. नायक, छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप एसके नंदा के साथ ही भोपाल डायसिस के बिशप मनोज चरण ने प्रार्थना की शुरूआत की। दिल्ली डायसिस के पादरी सामुएल जॉन शेखर ने प्रार्थना की भूमिका पर प्रकाश डाला।

बाइबल पठन सीएनआई सिनड दिल्ली ऑफिस की जेनिफर वॉकर ने किया। दिल्ली के ही बिशप पॉल स्वरूप ने बाइबल में प्रभु यीशु मसीह द्वारा चेलों को सिखाई प्रभु की प्रार्थना पर प्रवचन दिया। उन्होंने प्रार्थना कैसे करें, इसके बारे में आत्मिक तैयारी की जानकारी दी।

डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि इस मौके पर क्वायर ने हिंदी व छत्तीसगढ़ी भजन गाए। मराठवाड़ा डायसिस के प्रतिनिधियों ने मराठी व कटक डायसिस के डेलीगेट्स ने ओडिया भाषा में प्रभु का स्तुतिगान किया।

दूसरे सेशन में आगरा डायसिस के पादरी अमन प्रसाद, ने शुरूआत की। राजस्थान डायसिस के पादरी राजेश मकवार ने बाइबल पठन किया। पुणे के बिशप एंड्रूयू राठौर ने प्रवचन दिया। थर्ड सेशन में राजस्थान डायसिस के सल्ववेस्टर जेकब ने शुरूआत की। गुजरात डायसिस के पादरी मनोज कुमार वी. गोहिल ने प्रार्थना की जानकारी व पादरी सुरेश क्रिश्चयन ने बाइबल पठन किया।

प्रवचन बिशप सुरेंद्र कुमार नंदा ने दिया। डायसिस के सचिव नितिन लारेंस,  अध्यक्ष सिनोड यूथ फैलोशिप सैमसन राम मिकी अमृतसर अध्यक्ष सिनोड यूथ फैलोशिप समेत कार्यकारिणी मेंबर, पास्टरगण, डीकंस, सेवक, पास्ट्रेट कमेटियों, संडे स्कूल, युवा सभा, क्वायर के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

तंबूओं में घुटने टेककर मांगी दुआ
सेंट पॉल्स कैथेड्रल कैंपस में बने तंबुओं में प्रार्थना योदद्धाओं ने घुटने टेकर दुआ मांगी। इन तंबुओं का नामकरण भी किया गया है जैसे -बैथेल, हेब्रोन, गिलगाल, मिजपाह, एबनेजर, गैतसेमनी, जीओन, ऑलिव, ताबोर, एस्तेर, नहेमयाह, डैनिएल, हन्नाह, बेतनी, शांति व ज्योति। इसी तरह जूनियर चर्च में भी अखंड प्रार्थना की जा रही है।   

प्रार्थना में ये विषय भी शामिल
राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के विकास, महिलाओं पर अत्याचार बंद होने, मेडिकल कालेजों,विश्वविद्यलयों, कुलपतियों, प्राचार्यों, विद्यार्थियों, तकनीकी गैर तकनीकी स्टाफ, पुलिस विभाग के अफसरों व कर्मचारियों, कलेक्टरों, सांसदों,  विधायकों, महापौर, पार्षदों,  पंचायतों, ग्राम पंचातों व उनके जनप्रतिनिधियों आदि।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.