प्री-ईद ने दिया झटका, अब फैंस भरोसे 'किसी का भाई किसी की जान'

Updated on 20-04-2023 09:27 PM
सलमान खान की फिल्‍म 'किसी का भाई किसी की जान' शुक्रवार, 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'पठान' की सुपर सक्‍सेस के बाद हर किसी की नजर इसी फिल्‍म पर टिकी हुई है, लेकिन शुक्रवार को ईद नहीं होने के कारण, ओपनिंग डे पर भाईजान की इस फिल्‍म को बंपर ओपनिंग मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं, रमजान के कारण दर्शकों का एक बड़ा वर्ग सिनेमाघरों से दूर है और इस कारण 21 अप्रैल को 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग ठंडी रहने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग को भी बहुत अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिला है, हालांकि अजय देवगन की 'भोला' और रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्‍कार' से बेहतर जरूर है। लेकिन यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि दिल्‍ली-एनसीआर समेत कई राज्‍यों में सिंगल स्‍क्रीन्‍स की एडवांस बुकिंग गुरुवार सुबह तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में ओपनिंग डे का सारा दारोमदार सलमान खान के फैंस और स्‍पॉट बुकिंग पर ही है।

'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' देशभर में 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। बुधवार रात तक की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि पहले दिन के लिए 19 अप्रैल को मल्‍टीप्‍लेस चेन 'पीवीआर', 'आईनॉक्‍स' और 'सिनेपॉलिस' में करीब 23000 टिकटों की बिक्री हुई है। बॉक्‍स ऑफिस की खबर रखने वाली वेबसाइट 'Sacnilk' की रिपेार्ट के मुताबिक, सोमवार से बुधवार तक फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म के लिए करीब 85 हजार से 1 लाख टिकटों की बुकिंग हुई है। इस तरह एडवांस बुकिंग से 'किसी का भाई किसी की जान' ने करीब 2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, इसमें सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

भाईजान को रमजान और प्री-ईद ने दिया झटका

'किसी का भाई किसी की जान' को प्री-ईद रिलीज का झटका झेलना होगा। मौजूदा दौर में जिस तरह से दर्शक सिनेमाघर जाने से कतरा रहे हैं, रमजान का महीना है, ओपनिंग डे पर सलमान खान की फिल्‍म को कम कमाई से संतोष करना पड़ेगा। हालांकि, रिलीज के अगले ही दिन ईद है और तब सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी यह भी तय है। एडवांस बुकिंग में भी ओपनिंग डे की बजाय शनिवार और रविवार की एडवांस बुकिंग ज्‍यादा अच्‍छी है। फिल्‍म का रनटाइम 2 घंटे 24 मिनट है। सलमान खान के अलावा इस फिल्‍म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्‍गुबाती, भूमिका चावला, जगपति बाबू, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्‍सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर, विजेंद्र सिंह जैसे कलाकारों की पूरी फौज है।

'भोला' और 'तू झूठी मैं मक्‍कार' से अच्‍छी होगी कमाई

साल 2023 में अब तक रिलीज हुई फिल्‍मों की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग 'तू झूठी मैं मक्‍कार' से बेहतर जरूर होने वाली है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 13.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। अजय देवगन की 'भोला' की एडवांस बुकिंग भी 2 करोड़ रुपये रही थी, इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। हालांकि, सलमान खान की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग को देखकर इतना तो तय है कि 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग इन दोनों फिल्‍मों से अध‍िक रहने वाली है।

ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी 'किसी का भाई किसी की जान'

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Prediction: सलमान खान के फैंस ने ईद पर हमेशा उन्‍हें तोहफा दिया है। ऐसे में 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई से भी बहुत उम्‍मीदें हैं। ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म भले ही बंपर कमाई नहीं कर पाए, लेकिन आगे आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ेगी ये तय है। साल 2010 में सलमान खान की 'दबंग' ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। तब उस फिल्‍म ने पहले दिन 14.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। यह सलमान खान की पहली फिल्‍म थी जिसने 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री मारी। तब से लेकर अब तक सुपरस्‍टार सलमान की बैक-टू-बैक 15 फिल्‍में 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा हैं। ऐसे में 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी बॉक्‍स ऑफिस के तमाम पंडित आश्‍वस्‍त हैं। हालांकि, जहां तक ओपनिंग डे पर कलेक्‍शन की बात है, 'किसी का भाई किसी की जान' पहले दिन 17-20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन करती हुई नजर आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.