रजिस्ट्रार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी:फार्मेसी काउंसिल ने पीएस से की फर्जीवाड़े की शि​कायत- न जांच हो रही, न एक्शन

Updated on 17-12-2024 12:35 PM

मप्र फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बीच अब स्टूडेंट्स नए रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान हो रहे हैं। पोर्टल के बार-बार बंद होने की शिकायत आ रही है। इस बीच स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सदस्यों ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव से मुलाकात कर इन सब मामलाें को लेकर प्रभारी रजिस्ट्रार की शिकायत की है।

काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन ने आरोप लगाया कि प्रभारी रजिस्ट्रार दिव्या पटेल रजिस्ट्रेशन में हुई ग​ड़बड़ियों की जांच को लेकर गंभीर नहीं हैं। वे काउंसिल के कामों में रुचि नहीं ले रही हैं।

परिषद के सदस्यों ने अफसरों को बताया कि अगस्त 2023 के पूर्व फार्मेंसी में कई फर्जी रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हर साल 9 हजार छात्र पासआउट हो रहे हैं, पर रजिस्ट्रेशन 11 हजार हो रहे हैं। यानी हर साल 2000 फर्जी रजिस्ट्रेशन। अभी मप्र में 85 हजार रजिस्ट्रेशन में से 20% फर्जी होने की आशंका है। यह मामला पिछले साल सामने आया जब इंदौर पुलिस ने काउंसिल के 3 कर्मचारियों को पकड़ा था। इसके बाद फार्मेसी काउंसिल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर एसीएस को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

25-30 हजार लेते थे फर्जी रजिस्ट्रेशन के लिए...

पिछले साल इंदौर पुलिस को शिकायत मिली थी कि डीफार्मा, बीफार्मा और एमफार्मा की फर्जी मार्कशीट के आधार पर रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इसे दवा दुकान खोलने और फार्मा इंडस्ट्री में नौकरियों के लिए बेचा जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर काउंसिल के कर्मचारियों विजय शर्मा, सत्यनारायण पांडे और संजय तिलकवार को गिरफ्तार किया था। प्रत्येक ने मार्कशीट के आधार पर रजिस्ट्रेशन के लिए 25,000 से 30,000 रुपए तक वसूले गए। फिलहाल यह मामला इंदौर जिला न्यायालय में है।

रजिस्ट्रार ने ​नहीं लिया निर्णय

 एमपी ऑनलाइन द्वारा रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर पोर्टल बंद करने के बारे में अवगत कराया गया था। फिर भी रजिस्ट्रार ने पोर्टल शुरू कराने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया। हालांकि अब ये चालू हो गया है लेकिन जिस गति से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, उस हिसाब से जिन छात्रों ने 2024 में आवेदन किया, उन्हें रजिस्ट्रेशन मिलने में अगस्त 2025 तक इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि एमपी ऑनलाइन के जरिए ही फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और रिन्युअल होता है।

आपातकालीन बैठक बुलाएंगे, दोषियों पर कार्रवाई कराएंगे परिषद की बैठक बुलाने के लिए हमने रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। काउंसिल अध्यक्ष होने के नाते आपातकालीन बैठक बुलाऊंगा। रजिस्ट्रार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है। दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। 

-संजय जैन, अध्यक्ष, स्टेट फार्मेसी काउंसिल

फर्जी रजिस्ट्रेशन को लेकर तुरंत कार्रवाई करेंगे नए रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई दिक्कत नहीं हैं। हर माह करीब 500 पंजीयन हो रहे हैं। फर्जी रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई शिकायत या प्रस्ताव प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

-दिव्या पटेल, प्रभारी रजिस्ट्रार, स्टेट फार्मेसी काउंसिल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.