अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से पहले की जा रही तैयारी:एयरपोर्ट पर लगेगा थर्मल स्कैनर... कोरोना, मंकीपॉक्स जैसे संक्रमण पहले ही पकड़ेगा

Updated on 15-07-2025 11:06 AM

अब राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों में संक्रमण जनित बीमारियों की पहचान आसान होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत एयरपोर्ट पर जल्द ही थर्मल इमेजिंग स्कैनर लगाए जाएंगे। इससे मंकी पॉक्स, कोरोना सहित अन्य वायरल इंफेक्शनों की पहचान अराइवल और डिपार्चर के समय की जा सकेगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर चयनित राजा भोज टर्मिनल पर केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत अगली प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। थर्मल स्कैनर लगाने के लिए सेंट्रलाइज्ड टेंडर प्रक्रिया से कंपनियों का चयन हो रहा है।

इन्फ्रारेड तकनीक पर काम करेगा, दूर से ही पहचान लेगा संक्रमण

चेहरा पहचान अलर्ट करेगा... 

स्कैनर इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, जिससे यात्रियों को छुए बिना ही उनके शरीर का तापमान जांचा जा सकेगा। यह सिस्टम भीड़भाड़ के समय भी तेजी से काम करेगा। स्कैनर में फेस रिकग्निशन, अलर्ट सिस्टम, डेटा स्टोरेज, डेटा एक्सपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति स्कैनर से गुजरता है स्कैनर स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट भेजेगा।

प्राथमिक स्क्रीनिंग करेगा

थर्मल स्कैनर प्रारंभिक जांच के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन शरीर के तापमान की सटीकता वातावरण और मशीन के ऑपरेशन पर निर्भर करती है। इसलिए इसे प्राथमिक स्क्रीनिंग टूल के रूप में ही उपयोग किया जाएगा। बता दें 2025 में प्रदेश में अब तक 323 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें 9 की मृत्यु हो चुकी है। भोपाल से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होने के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।

विदेशी यात्रियों से बढ़ता है खतरा...

कोरोना हो या अन्य कोई संक्रामक जानलेवा बीमारी इनका खतरा पिछले 5 साल से बढ़ना शुरू हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेश से आने वाले यात्रियों के जरिए संक्रमण फैलने की आशंका अधिक होती है। इसको देखते हुए भोपाल एयरपोर्ट को भी निगरानी सिस्टम से लैस किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.