भूमि विकास नियम में बदलाव की तैयारी:जमीन के साथ अब निर्माण की अनुमति भी होगी ट्रांसफर

Updated on 28-11-2024 12:29 PM

जल्द ही मप्र में जमीन के साथ निर्माण की अनुमति भी ट्रांसफर हो जाएगी। अब तक जमीन खरीदने के बाद उसके लेआउट की अनुमति अलग से लेनी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि यदि लेआउट प्लान बदला तो दोबारा अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा रेसीडेंशियल या कमर्शियल भवन बनाने के लिए 0.25 अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) भी मिल सकेगा। यानी लोग तय निर्माण से 25% ज्यादा निर्माण कर सकेंगे।

इस एफएआर के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त फ्लोर निर्माण की अनुमति भी मिल जाएगी। हालांकि, ये राहत ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) सर्टिफिकेट के जरिए खरीदनी पड़ेगी। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भूमि विकास नियम-2012 में 5 बड़े संशोधन किए हैं। इस संशोधन का ड्राफ्ट तैयार है। इसका जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा।

नोटिफिकेशन के बाद दावे-आपत्ति के लिए महीनेभर का वक्त दिया जाएगा। इसके आधार पर अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित जमीन पर जमीन मालिक को टीडीआर सर्टिफिकेट जारी होगा। जरूरत पड़ने पर वह पोर्टल पर टीडीआर बेच सकेंगे। यदि उस क्षेत्र की मांग ज्यादा हुई तो टीडीआर पर दाम भी ज्यादा मिल सकते हैं। ऐसे ही डेवलपर्स अपने प्रोजेक्ट में टीडीआर सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर अतिरिक्त निर्माण कर सकेंगे।

छोटे शहरों में अब 15 मीटर चौड़ी सड़क पर भी खुल सकेंगे पेट्रोल पंप

1 अब प्रदेशभर में रेलवे और मेट्रो लाइन से 30 मीटर का क्षेत्र छोड़कर ही काेई विकास कार्य किया जा सकेगा।

2 छोटे शहरों में अब 15 मी. चौड़ी सड़क पर भी पेट्रोल पंप खुल सकेंगे। अभी तक 18 मीटर सड़क का प्रावधान था।

3 औद्योगिक निर्माण के लिए 1.5 के फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को बढ़ाकर 2 किया जाएगा।

4 अब जमीन के साथ ही निर्माण की अनुमति भी ट्रांसफर हो जाएगी। इससे दोबारा लेआउट की अनुमति लेने की जरूरत नहीं।

5 टीडीआर के जरिए 0.25 का अतिरिक्त निर्माण करने योग्य बिल्डअप एरिया यानी एफएआर मिलेगा।

नियम में संशोधन से... सरकार को मिलेगा 1500 करोड़ का इंसेंटिव मिल सकता है केंद्र के अर्बन रिफॉर्म (शहरी सुधारकार्य) के कारण भूमि विकास नियम में संशोधन किए जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र ने एक गाइडलाइन जारी की है। यानी गाइडलाइन के अनुरूप बदलाव करने पर हर राज्य को केंद्र से इंसेंटिव मिलता है। सूत्रों के मुताबिक, इस नियम में संशोधन करने पर मप्र को केंद्र से 1500 करोड़ तक का इंसेंटिव मिल सकता है।

तीन माह पहले पोर्टल शुरू, लेकिन इस पर ​सिर्फ इंदौर के प्रोजेक्ट ही अपलोड मप्र सरकार ने 3 महीने पहले टीडीआर पोर्टल https://dtcp.mp.gov.in/TDR/Web/ शुरू किया है। लेकिन इस पोर्टल पर अब तक इंदौर शहर के प्रोजेक्ट ही अपलोड हो पाए हैं। भूमि विकास नियम में हुए संशोधन का अंतिम प्रकाशन होने के बाद टीडीआर खरीदने-बेचने की प्रक्रिया इसी पोर्टल के जरिए होगी। इसके लिए सर्टिफिकेट के तौर पर यूनिट्स मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.