ऑनलाइन निगरानी की तैयारी, 5 महीने में मप्र में राशन लिस्ट से हटे 4.5 लाख नाम

Updated on 02-06-2025 11:31 AM

मप्र में इस साल जनवरी से अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सूची से 4.5 लाख नाम हटाए जा चुके हैं। ये वे हितग्राही थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो स्थाई रूप से मप्र से बाहर अन्य राज्यों में रहने चले गए हैं। मई तक कुल 87% हितग्राहियों का ई-केवाईसी के माध्यम से वेरिफिकेशन हो चुका है। अगले दो से तीन महीनों में 100% वेरिफिकेशन की तैयारी है। मप्र में कुल 5.43 करोड़ सार्वजनिक वितरण योजना के हितग्राही हैं।

खाद्य विभाग ने जनवरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की थी। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर यह वेरिफिकेशन हो रहा है। साल 2024 के अंत तक लगभग 72% ई-केवाईसी हुआ था, जो अब बढ़कर 87% हो चुका है। पहले चरण में उन हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है या जो मप्र से बाहर जाकर बस चुके हैं।

विभाग के अनुसार, अगले चरण में सूची में जुड़े फर्जी नामों को ढूंढ़कर हटाया जाएगा। अगस्त तक पहला चरण पूरा होने की उम्मीद है। मप्र में सालाना लगभग 16 लाख टन खाद्यान्न का वितरण होता है।

स्मार्ट पीडीएस में जुड़ेगा वेरिफाइड डाटा: केंद्र की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत राज्य स्तरीय ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाकर राशन वितरण प्रणाली मप्र में पूरी तरह ऑनलाइन निगरानी पर जल्द काम करेगी। केंद्र से बजट मिल चुका है। इस प्रोजेक्ट का कंट्रोल रूम खाद्य संचालनालय, विंध्याचल भवन में बनेगा। जल्द खाद्यान्न लेकर जाने वाले वाहनों की सरकारी गोदामों से लेकर राशन दुकानों तक ऑनलाइन मॉनिटरिंग की तैयारी है। एनआईसी दिल्ली इस डैशबोर्ड पर काम कर रहा है।

अगले चरण में फर्जी लोगों पर कार्रवाई करेंगे

पहले चरण में 87% ई-केवाईसी हो चुका है। दिक्कत उन परिवारों में है जिनके कुछ सदस्य बाहर जाकर काम करते हैं। अगले चरण में फर्जी नामों पर कार्रवाई करेंगे।

कर्मवीर शर्मा, संचालक-आयुक्त (खाद्य-नागरिक आपूर्ति)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.