उत्तर में भी इस बार फिजां बदलने की तैयारी: पुरंदर मिश्रा

Updated on 19-10-2023 04:11 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी  बीजेपी इस बार कांग्रेस को हर हाल में राज्य की सत्ता से बेदखल करना चाहती है। विपक्षी दल को मात देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयश्री दिलाकर फिजां बदलने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

बताते चलें कि बीजेपी ने रायपुर उत्तर विधानसभा से पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी पुरंदर मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। यही वजह है कि, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग में उत्साह का महौल नजर आ रहा है। इधर, पुरंदर मिश्रा के जनसम्पर्कअभियान का कारवां बुधवार को शंकर नगर पहुंचा। यहां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक स्वदेशी भवन में हुई। इस अवसर पर बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन सपने को पूरा करने के लिए वर्तमान में चुनाव जीतना बेहद जरूरी है। यह चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से ही जीता जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, चुनाव धन बल से नहीं, कार्यकर्ताओं के मनोबल के सहारे लड़ा जाता है। बीजेपी का एक कार्यकर्ता होने के नाते कार्यकर्ताओं का जोश व जुनून का वे सम्मान करते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व ईमानदारी की बदौलत बीजेपी इस बार प्रचंड बहुमत से जीतेगी और राज्य में सरकार बनाएगी। श्री मिश्रा ने आगे कहा, उत्तर विधानसभा क्षेत्र राजधानी का हृदय स्थल है लेकिन कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण विकास के मामले में यह क्षेत्र अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। उत्तर विधानसभा में रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, जेल, कोर्ट व कलेक्ट्रेट सहित तेलीबांधा तालाब के अलावा अफसरों, मंत्री व मुख्यमंत्री का निवास होने के बाद भी क्षेत्र बदहाल है।

बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह केवल राज्य को लूटने का काम कर रही है। राजधानी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। शहर में मंत्री बंगले के सामने बलात्कार की घटना घट रही है। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्र्रमों से शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर से दूरी बनाकर रखते हैं। महापौर पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। शहर की हालत आज बद से बदतर हो गई है। मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख चौंक चौराहों में हर तरफ सड़क पर धूल ही धूल का साम्राज्य है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों नवरात्र का माहौल है। कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के सबसे बड़ेत्योहार चुनाव में बढ़-चढ़ कर भागेदारी निभानी है। जो कि पांच साल में एक बार आता है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में होने वाले अफवाहों से सावधान रहना है। एकजुट होकर आपसी मनमुटाव को भुलाकर भाजपा का कमल खिलाना है।

बैठक में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, संयोजक नलनेश ठोकने, मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, मंडल महामंत्री प्रीतम महानंद, टिकेंद्र वर्मा, विपिन पटेल, गोरेलाल नायक, संतोष साहू व संजय कश्यप सहित कार्यकर्तागण शामिल रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.