मतदान की प्रक्रिया को अच्छे से सीखें पीठासीन-मतदान अधिकारी : कलेक्टर

Updated on 17-10-2023 05:50 PM

धमतरी । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने मंगलवार को कुरुद और मगरलोड में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रघुवंशी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी-1 मतदान केन्द्र में लगे अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी-1 की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखें।  

कलेक्टर रघुवंशी ने प्रशिक्षण में सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को नियत समय में पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी पोस्टल बैलेट पेपर नियत समय मे प्राप्त कर लेवे और पोस्टल बैलेट पेपर के संबंध में पूरी जानकारी सीखने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए कहा ताकि दिक्कत न हो।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी -1 का प्रथम चरण प्रशिक्षण जिले के सभी विकासखंडों में दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज 17 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों का प्रथम चरण प्रशिक्षण में धमतरी, कुरुद, मगरलोड और सिहावा में कुल 903 पीठासीन अधिकारी तथा 903 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर सोनाल डेविड, जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश बाजपेयी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.