त्योहार शुरू होने से पहले बढ़े सब्जी-फलों के दाम, लगातार वर्षा से आवक भी घटी

Updated on 18-09-2023 12:53 PM

 भोपाल । महंगाई के विघ्न में त्योहारों का श्रीगणेश हो गया है। हरितालिका तीज के एक दिन पहले रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लनगे वाली सब्जी की दुकानों पर खीरा 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिका। इससे पहले खीरा 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। वहीं 100 से 120 रुपये फुटकर में बिकने वाला सेव 160 रुपये प्रतिकिलो के पार हो गया। इसके साथ ही 10 से 20 रुपये का मिल रहा मक्के का भुट्टा 30 रुपये तक बिका। महंगाई की मार लोगों पर हरितालिका तीज से एक दिन पहले पड़नी शुरू हो गई। खीरा के भाव में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। वहीं सेव, अनार, केला, नाशपाती के दामों में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। सब्जियों की दामों में 15 से 20 प्रतिशत का उछाल आ गया।

यह सब्जी फलों के भाव बढ़ने का कारण

बिट्टन मार्केट हाट बाजार सब्जी-फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष हरिओम खटीक ने बताया कि त्योहारों का श्रीगणेश होने से सब्जी व फलों की खपत बढ़ गई। इधर चार दिनों हो रही वर्षा के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से प्रदेश के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों से आ रही सब्जियां व फलों की आवक कम होने से भाव बढ़ गए हैं।

19 से गणेशोत्सव शुरू हो रहे, 10 दिन भी बढ़े रहेंगे फलों के भाव

कोलार के फुटकर सब्जी विक्रेता अविनेश राजपूत ने बताया कि त्योहारों पर फलों खपत हर वष बढ़ जाती है। इस बार तेज वर्षा से पर्याप्त मात्रा में सेव, अनार, नाशपाती, केला सहित अन्य फलों के भाव बढ़ गए हैं। 19 सितंबर मंगलवार से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। फलों की मांग बढ़ी रहेगी। इससे फलों के भाव बढ़े रहेंगे।

एक नजर में सब्जी व फलों के भाव

सब्जी-फल, थोक, फुटकर, अंतर

खीरा,30-40,60-80,30-40

केला,15-20,40-50,20-30

सेव,100-120,140-160,40-60

अनार,100-120,140-160,40-60

नाशपाती,80,100,20

पपीता,40,60,20



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.