रूस में व‍िद्रोह के बाद पहली बार दिखा प्रिगोझिन, अफ्रीका में क्‍या कर रहा है वैगनर चीफ दिए संकेत

Updated on 22-08-2023 12:32 PM
मास्‍को: रूस में असफल व‍िद्रोह के बाद वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन पहली बार दुनिया के सामने आया है। प्र‍िगोझिन ने टेलिग्राम पर एक छोटा सा वीडियो जारी किया है। माना जा रहा है कि यह वीडियो अफ्रीका में शूट किया गया है। सेना की वर्दी में प्रिगोझिन को एक रेगिस्‍तान में दिखाया गया है और उसके हाथ में एक राइफल भी है। उसके पास में बड़ी संख्‍या में हथियारबंद लड़ाके और पिकअप ट्रक दिखाई दे रहे हैं। प्रिगोझिन ने कहा कि वैगनर अफ्रीका को और ज्‍यादा मुक्‍त बना रहा है।

वैगनर चीफ ने कहा, 'तापमान 50 से ज्‍यादा डिग्री सेल्सियस है, सबकुछ वैसा ही है जैसाकि हम चाहते हैं। वैगनर ने रूस को सभी महाद्वीपों में ज्‍यादा महान बनाया है और अफ्रीका को ज्‍यादा स्‍वतंत्र। अफ्रीकी जनता के लिए न्‍याय और खुशी दी है। हम आईएसआईएस और अलकायदा आतंक‍ियों के लिए उनका जीवन दु:स्‍वप्‍न बना रहे हैं।' प्रिगोझिन ने कहा कि वैगनर लगातार अपने लड़ाकुओं की भर्ती कर रहा है। वैगनर समूह अपने लक्ष्‍य को पूरा करेगा जिसे उसने अपने लिए तय किया है।

अफ्रीका में क्‍या कर रहे हैं वैगनर लड़ाके ?

इस वीडियो में एक फोन नंबर भी है ताकि जो लोग वैगनर में शामिल होना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकें। रूस में दो महीने पहले असफल व‍िद्रोह के बाद वैगनर और प्रिगोझिन का भविष्‍य अंधकारमय हो गया था। रूस ने कहा था कि प्रिगोझिन और उसके कई सैनिकों ने यूक्रेन युद्ध की सबसे भीषण लड़ाई लड़ी थी। वे अब बेलारूस के लिए जाएंगे। रूस के खिलाफ व‍िद्रोह के बाद वैगनर लड़ाके बेलारूस चले गए थे। ये लड़ाके बेलारूस की सेना को अब ट्रेनिंग दे रहे हैं।

जुलाई में प्रिगोझिन ने कहा था कि वैगनर अब अफ्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने जा रहा है। प्र‍िगोझिन ने अपने व‍िद्रोह के दौरान रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की 23 साल से चली आ रही सत्‍ता को बड़ी चुनौती दे दी थी। वैगनर चीफ ने कहा कि उनकी निजी सेना निगरानी और तलाशी अभियान (अफ्रीका में) चला रही है। रूसी सोशल मीडिया चैनल्‍स के मुताबिक प्रिगोझिन अफ्रीका के लिए और लड़ाकुओं की भर्ती करना चाहता है। यही नहीं वैगनर चीफ रूस के न‍िवेशकों को बुला रहा है ताकि वे सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में निवेश कर सकें। रूस वैगनर के जरिए अफ्रीका में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.