भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संक्षिप्त प्रवास के बाद आज इंदौर एयरपोर्ट से
नई दिल्ली के लिये रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को राज्य शासन
की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री
तुलसीराम सिलावट ने भावभीनी विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इंदौर से नई दिल्ली रवाना होने के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में
“श्री महाकाल लोक’’ का लोकार्पण किया और जन-समारोह को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस,डीजीपी
सुधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,
इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी
तथा गजेंद्र पटेल, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता,
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह, विधायक रमेश
मेंदोला और श्रीमती मालिनी गौड़, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर सहित अन्य
जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।