प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल पहुंचे, मालवीय नगर तिराहे से शुरू होगा रोड शो

Updated on 24-04-2024 07:19 PM

भोपाल। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुराने एयरपोर्ट पर किया प्रधानमंत्री का स्वागत।

बड़ी संख्या में राजधानीवासी राजभवन मार्ग मालवीय नगर पर मौजूद हैं।पूरा मार्ग भगवामय हो गया है।लगभग सवा सात बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो मालवीय नगर तिराहे से शुरू होगा।जो कि रात 8:20 बजे नानके पेट्रोल पंप पर से समाप्त होगा। रोड शो लगभग 1.2 किलोमीटर का होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम भोपाल आएंगे और यहां रोड शो करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। उनके रोड शो को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी रिहर्सल की गई थी। उधर वीवीआइपी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने रोड शो में आने वाले लोगों को लिए सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सुझाव भी जारी किए हैं। लिंक रोड नंबर 1 गेम ऑन इंडिया के सामने से ही बंद कर दिया गया है किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.