इंदौर की जमीं पर उतरेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना

Updated on 11-05-2023 06:14 PM

भारत में सबकुछ अच्छा है, जैसे मौसम शानदार है, भूमि उपजाऊ है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया है, लोग संवेदनशील हैं, समाज भी मिल-जुलकर रहता है। इसके बावजूद कभी-कभी ऐसा लगता है, जैसे कुछ मिसिंग है, कुछ कमी है। इसी कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिशन लाइफ स्टाइल आरंभ किया गया था। अब इंदौर की जमीं प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करेगी। दरअसल, लोग अपनी जीवनशैली को सुधारें, इसके लिए दिलचस्प, अनूठे और दिलकश तरीकों से लोगों को सिखाया जाएगा कि क्या करने से क्या बेहतर होगा तथा इससे आपको, समाज को व देश को क्या लाभ होगा।


जीवनशैली में बदलाव व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष ‘मिशन लाइफ’ की शुरुआत की थी। उस मिशन से अब इंदौर के साथ-साथ प्रदेश भी जुड़ेगा तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता में अपना सहयोग देगा। मिशन लाइफ के तहत मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीएचई, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों व संस्थानों के माध्यम से शहर में एक हजार से अधिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेगा। इसमें पौधारोपण के अलावा लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी ऊर्जा व जल बचत की कई गतिविधियां भी शामिल होंगी।
इंदौर में फिलहाल मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 12 गतिविधियां आयोजित की गई हैं। धीरे-धीरे विशेष अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों का आयोजन भी होगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

सात संकल्प...सात अभियान
अभियान के तहत इंदौर के स्कूल, कालेज व अन्य संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल आफिसर एसएन द्विवेदी बताते हैं- इस अभियान में लोगों को सात अहम मुद्दों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सात संकल्प दिलाए जाएंगे। साथ ही इनके पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलवाई जाएगी। सरकारी व निजी कार्यालयों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। उद्योग संचालकों के बीच जाकर उनसे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने के लिए चर्चा की जाएगी। संस्थाओं के माध्यम से शहर में रैली व पौधारोपण की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन्हें संबंधित पोर्टल पर अपलोड भी किया जाएगा ताकि पूरा देश इन्हें देखकर प्रेरित हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.