प्रधानमंत्री श्री मोदी 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे

Updated on 05-09-2023 06:35 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 तारीख को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि-पूजन करेंगे। बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। प्रदेश में डेढ़ लाख करो़ड़ का निवेश और होने वाला जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथों को रवाना करने के बाद दी। ये विकास रथ आमजन को अवगत कराने के लिए "विकास किया है-विकास करेंगे" की थीम पर आधारित हैं। विकास रथों को जिलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह रथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे। प्रदेश में कुल 127 विकास रथ चलाये जा रहे है।

हमारी सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा किया है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारी सरकार ने प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है। हमारी सरकार की अनेकों उपलब्धियाँ हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रदेशवासियों को यह बताएं कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए हमने क्या-क्या कार्य किए हैं। हमारे विकास रथ हमारी उपलब्धियों और रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखेंगे। सड़कें, सिंचाई की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के प्रबंध आदि हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। गाँव-शहरों का विकास, फसलों का उत्पादन, प्रदेश में आने वाला निवेश निरंतर बढ़ा है। प्रचार रथ के द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में प्रदर्शित करेंगे विकास रथ

उल्लेखनीय है कि विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.