प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्राओं के शुभारंभ से वर्चुअली जुड़ेंगे

Updated on 16-12-2023 12:40 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार,16 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर मार्गदर्शन भी देंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्राओं के शुभारंभ कार्यक्रम को 16 दिसम्बर को सायं 4 बजे प्रधानमंत्री जी संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश सहित अन्य चार राज्यों - राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों से प्रधानमंत्री जी जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा कि यह यात्रा कर्मकांड न होकर, आमजन के हित के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए सभी जिलों में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। यात्रा से संबंधित श्रेष्ठ कार्य करने वाले अमले को प्रोत्साहित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस यात्रा को शानदार स्वरूप दिया जाए, जिलों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो जिससे यात्रा की कल्पना मैदान में दिखे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीसी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों, यात्रा के स्वरूप और यात्रा की गतिविधियों पर प्रदेश के जिलों में मौजूद जन प्रतिनिधियों, कलेक्टर्स से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मप्र में यात्रा का शुभारंभ ,16 दिसंबर को उज्जैन से हो रहा है। यात्रा के लिए 366 रथ (वैन) मध्यप्रदेश पहुंचाने की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। जिलों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर आईइसी वैन को रवाना करेंगे। यात्राएं आगामी 26 जनवरी 2024 तक संचालित होंगी। यात्रा के अंतर्गत प्रदेश के जिलों में नवाचार भी किए जा रहे हैं। यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसानों को उन्नत कृषि के लिए प्रेरित करने, हर घर जल, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना सहित 19 योजनाओं और शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना सहित 16 योजनाओं के विषय में जनता को विशेष रूप से जानकारी देकर हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रदेश के अनेक जिला कलेक्टर्स, विधायकगण और अन्य जन प्रतिनिधियों से जिलों में की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हों, इसके लिए उत्साह का वातावरण तैयार किया जाए। प्रशासनिक अमला सजग रहकर कार्य करे। पंचायतों और स्थानीय निकायों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने में कोई कठिनाई न आए। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए गठित समितियों, आयुष्मान भारत योजना से अधिकतम हितग्राहियों को जोड़ने और स्थानीय कलाकारों, स्व-सहायता समूहों और विद्यार्थियों की भागीदारी के प्रयासों की जानकारी दी।

भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि भोपाल में अपरान्ह 3 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम होगा। भोपाल जिले में सात संकल्प यात्रा भ्रमण करेंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.