प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 28-04-2025 10:47 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम "मन की बात" के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.