सऊदी अरब को 'नया यूरोप' बनाना चाहते हैं प्रिंस सलमान, भारत संग रेल कॉरिडोर तो बस शुरुआत, जानें महाप्‍लान

Updated on 11-09-2023 01:38 PM
रियाद: भारत में रविवार को खत्‍म हुए जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने एक बड़ा ऐलान किया। इन देशों ने मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर के साथ ही एक बड़े आर्थिक नेटवर्क के बारे में दुनिया को बताया। इस कॉरिडोर को भारत की तरफ से चीन को दिया गया बड़ा जवाब माना जा रहा हैं। वहीं इसे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) का वह सपना करार दिया जा रहा है जो मिडिल ईस्‍ट यानी मध्‍य पूर्व को यूरोप बनाने से जुड़ा था। एमबीएस का अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्‍होंने इस सपने के बारे में जिक्र किया है।

साल 2018 में कही बड़ी बात
सऊदी क्राउन प्रिंस जो सोमवार को भारत के एक दिन के राजकीय दौरे पर थे, उनका यह वीडियो साल 2018 का है। एक कार्यक्रम में सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस को क‍हते हुए सुना जा सकता है कि मध्य पूर्व 'नया यूरोप' हो सकता है। इसके साथ ही उन्‍होंने इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से विकसित होते देखने की कसम खाई। क्राउन प्रिंस ने यह बात रियाद में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम में कही थी। उन्‍होंने कहा था कि जब तक व‍ह जिंदा है तब तक वह खाड़ी क्षेत्र में आर्थिक बदलाव होते देखना चाहते हैं।
लौटेगा मध्‍य पूर्व का गौरव
उन्होंने कहा कि वह मध्य पूर्व को उसका पुराना गौरव लौटाने के लिए 'युद्ध' लड़ रहे हैं। प्रिंस मोहम्मद ने कहा, 'मुझे लगता है कि मध्य पूर्व नया यूरोप है। अगले पांच सालों में सऊदी अरब का साम्राज्य पूरी तरह से अलग होगा।' इसके साथ ही उन्‍होंने आर्थिक और सामाजिक सुधारों के लिए सऊदी अरब के विजन 2030 योजना का भी जिक्र किया। अगर हम आने वाले पांच वर्षों में सफल होते हैं तो बाकी देश भी हमसे जुड़ेंगे। यहां तक कि कतर जिसके साथ हमारे मतभेद हैं, वह भी हमारे साथ होगा। उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और यह पांच वर्षों में पूरी तरह से बदल जाएगी।'

'हमसे जुड़ेंगे कई देश'
उन्‍होंने आगे कहा, 'यूएई, ओमान, लेबनान, जॉर्डन, इराक और मिस्र कई देश हैं जिनके पास मौके भरपूर हैं। अगर हम आगे बढ़ेंगे तो कई देश हमसे जुड़ेंगे और अगले 30 सालों में जो वैश्विक बदलाव होगा वह मिडिल ईस्‍ट में होगा अगर खुदा ने चाहा तो।' सऊदी प्रिंस का कहना था कि पांच सालों में सऊदी अरब बिल्कुल अलग देश होगा। उनके शब्‍दों में, 'यह सऊदी युद्ध है। यह मेरा युद्ध है। मैं मरने से पहले मध्य पूर्व को दुनिया के शीर्ष पर देखना चाहता हूं।'

आंकड़ें देते हैं गवाही
क्राउन प्रिंस ने कहा था, 'सऊदी अरब ने अपनी अर्थव्यवस्था विकसित करने के लिए पहले ही बहुत बड़े कदम उठाए हैं। आंकड़े खुद बोलते हैं। हमारा गैर-तेल राजस्व लगभग तीन गुना तक बढ़ गया है।' सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा था कि उनका देश महत्वाकांक्षी विजन 2030 सुधार योजना को जारी रखेगा। साथ ही उन्‍होंने भविष्यवाणी की थी कि इस साल अर्थव्यवस्था 2.5 फीसदी बढ़ेगी और अगले साल विकास में सुधार होगा। उनके इस भाषण के लिए उन्‍हें जमकर तालियां भी मिली थीं।

इजरायल आया साथ
जिस मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर को खाड़ी के लिए गेमचेंजर बताया जा रहा है अब उसकी तारीफ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी की है। उन्‍होंने इस आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) की शुरुआत को इजरायल के लिए बड़ी खबर करार दिया। उन्‍होंने कहा कि यह 'हमारे इतिहास की सबसे बड़ी सहयोग परियोजना' है जो मध्य पूर्व, इजरायल के साथ ही साथ संपूर्ण विश्व को भी प्रभावित करेगी। चीन के विवादास्पद बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को यह नया आर्थिक गलियारा एक बड़ा जवाब माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्‍ट बीआरआई की जगह ले सकता है। बीआरई को कर्ज की वजह से कई छोटे देशों को अस्थिर करने की वजह माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.