10 साल से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर जमे प्राचार्य व व्याख्याताओं को हटाया गया, फिर हो गई वापसी

Updated on 06-10-2023 12:41 PM
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च पद के प्रभार के बाद चल रही स्थानांतरण और पदस्थापना में अनियमितता रूकने का नाम नहीं ले रही है। विभाग के कई कार्यालयों में 10 सालों से ज्यादा प्रतिनियुक्ति पर जमें प्राचार्यों को कुछ दिन पहले हटाया गया, लेकिन स्थानांतरण रुकवा कर वे वापस भी आ गए। इससे विभाग के स्थानांतरण और पदोन्नति में कई अनियमितताएं सामने आ रही है।


आठ माह से चल रही तबादले की प्रक्रिया 

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्थानांतरण प्रक्रिया चल रही है। करीब आठ महीने से चल रही प्रक्रिया अभी तक समाप्त नहीं हो पाई है। उच्च पद के प्रभार के बाद भी मैदानी स्तर पर शिक्षक व प्राचार्यों की कमी बनी हुई है, लेकिन विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता व शिक्षक कई साल से मुख्यालयों में जमे हैं। पाठ्यपुस्तक निगम मुख्यालय से कुछ प्राचार्य व व्याख्याता कुर्सी छोड़ना ही नहीं चाहते हैं।

 

तबादले के आठ दिन बाद ही वापस

 

 ऐसे ही एक मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने 14 सितंबर को एक आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि पाठ्यपुस्तक निगम में पदस्थ प्राचार्य श्रद्घा श्रीवास्तव, व्याख्याता राजेश्वर नाथ पाठक व व्याख्याता संदीप शुक्ला को प्रतिनियुक्ति पर दस वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। इन तीनों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय भेजा गया। तीनों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से रिलीव भी कर दिया गया, लेकिन आठ दिन बाद ही विभाग ने 101 प्राचार्यों, व्याख्याता व शिक्षकों के स्थानांतरण की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में व्याख्याता राजेश्वर नाथ पाठक दोबारा पाठ्यपुस्तक निगम में पदस्थ किया गया है।


नियम का हो रहा उल्लंघन

 

बता दें, कि नियमानुसार प्रतिनियुक्ति का नियम तीन साल का है, लेकिन विभाग के कार्यालयों में एक बार आने के बाद प्राचार्य व व्याख्याता जाने का नाम नहीं लेते है। सालों से विभागीय कार्यालयों में प्राचार्य व व्याख्याता जमे हुए हैं। पाठ्यपुस्तक निगम में व्याख्याता सीमा जैन, प्राचार्य चक्रेश जैन को भी तीन से से ज्यादा समय हो चुका है। वित्त अधिकारी अंजू सिंह भी तीन साल से ज्यादा समय से जमी हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.