लोकसभा प्रत्याशियों से पृथ्वीराज चह्वाण समेत 3 सदस्य पूछेंगे- क्यों हारे चुनाव

Updated on 26-06-2024 12:45 PM

एमपी के लोकसभा चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद कांग्रेस अब हार के कारणों की पड़ताल करेगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी दो दिन तक भोपाल में बैठकें कर एमपी में हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार करेगी।

कमेटी के चेयरमैन महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण, उड़ीसा के कोरापुट से सांसद सप्तागिरी उलका, और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी 2 दिनों तक बैठकें करेंगे।

29 जून को प्रत्याशियों के साथ बैठक

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के तीनों सदस्य पृथ्वीराज चह्वाण, सप्तागिरी उलका और जिग्नेश मेवाणी 28 जून की शाम को भोपाल पहुंचेंगे। 29 जून को कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। तीनों सदस्य एमपी की हर लोकसभा के हारे हुए उम्मीदवार से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

इस चर्चा के दौरान हर सीट पर हार के कारणों की फैक्ट शीट भी बनाई जाएगी। किन वजहों से कांग्रेस को किस विधानसभा सीट पर कितने वोटों की लीड मिली और किन विधानसभाओं में कितने अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों ने काम किया या निष्क्रिय रहे।

30 जून को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की 30 जून को मीटिंग होगी। इस बैठक में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के मेंबर मप्र कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा सहित तमाम दिग्गजों से चर्चा करेंगे। दिग्गजों के साथ होने वाली बैठक में कांग्रेस के संगठन को दुरुस्त करने पर चर्चा होगी।

27 सीटों पर लड़े थे कांग्रेस के उम्मीदवार

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मप्र की 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी। खजुराहो सीट समझौते में समाजवादी पार्टी को दी गई थी। लेकिन, स्क्रूटनी में सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया। इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय बम ने नामांकन वापस ले लिया था। ऐसे में इंदौर सीट पर भी कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाया।

कमेटी की रिपोर्ट के बाद होंगे एमपी में बदलाव

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण की अध्यक्षता वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे तक भेजी जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मप्र कांग्रेस में कई बदलाव हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.