प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने न्यू यॉर्क में मनाया शादी की सालगिरह का जश्न, सोशल मीडिया पर छाईं ढेरों तस्वीरें

Updated on 01-12-2023 02:01 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज 1 दिसम्बर को अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौक पर कपल डेट के मूड में दिखे। दोनों इस वक्त न्यू यॉर्क में हैं। न्यू यॉर्क से दोनों की आउटिंग की कई तस्वीरें सामने सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने खुद को ठंड से बचाने के लिए ढेर सारे मोटे कपड़े पहन रखे हैं। इन तस्वीरों में दोनों सड़कों पर चलते दिख रहे हैं और हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक पहले प्रियंका और निक न्यू यॉर्क पहुंचे, जहां उनकी फैमिली ने भी उन्हें जॉ़इन किया है। गुरुवार को निक अपने भाई जो जोनस के साथ दिखे थे और वहीं प्रियंका लॉस एंजिलिस में अपनी लाडली मालती के साथ नजर आईं, जिन्हें वह ग्लास से पानी पिलाती दिख रही थीं। इसके अलावा एनिवर्सरी डिनर पर प्रियंका लाल रंग की ड्रेस में काफी जंच रही थीं।

साल 2018 में प्रियंका और निक ने शादी रचाई थी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें केवल उनके करीबी और रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों की शादी पहले क्रिश्चियन तरीके से हुई और फिर दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से अग्नि के फेरे लेते दिखे।

केविन को प्रियंका का शो 'क्वांटिको' काफी पसंद आया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी पर नजर डालें तो कहते हैं कि इसकी शुरुआत सिंगर के भाई केविन जोनस से हुई थी। बताया जाता है कि केविन को प्रियंका का शो 'क्वांटिको' काफी पसंद आया था और उन्होंने ही निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। इतना ही नहीं कहा जाता है कि प्रियंका और निक को मिलाने में उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स का भी हाथ रहा है।

साल 2018 में प्रियंका और निक ने शादी रचाई थी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें केवल उनके करीबी और रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों की शादी पहले क्रिश्चियन तरीके से हुई और फिर दोनों ने हिन्दू रीति-

केविन को प्रियंका का शो 'क्वांटिको' काफी पसंद आया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी पर नजर डालें तो कहते हैं कि इसकी शुरुआत सिंगर के भाई केविन जोनस से हुई थी। बताया जाता है कि केविन को प्रियंका का शो 'क्वांटिको' काफी पसंद आया था और उन्होंने ही निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। इतना ही नहीं कहा जाता है कि प्रियंका और निक को मिलाने में उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स का भी हाथ रहा है।

निक जोनस ने ट्विटर पर किया था DM

बताया जाता है कि निक ने प्रियंका को ट्विटर पर DM किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि उनका ये मेसेज उनकी टीम पढ़ सकती है और तब उन्होंने अपनी पर्सनल नंबर उनसे शेयर किया था। यहीं से शुरू हुआ था दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला।

उन्होंने घुटने पर बैठकर प्रियंका को रिंग देकर किया था प्रपोज

इसके बाद साल 2017 में 'मेट गाला' के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार साथ में दिखे और दोनों ने एक ही फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन के आउटफिट्स पहने थे। इसी के साथ दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ग्रीस में उन्हें रिंग देकर प्रपोज किया था और उन्होंने घुटने पर बैठकर प्रियंका को रिंग दी थी। उन्होंने कहा था- क्या तुम मुझे इस दुनिया का लकी शख्स बनने में मेरी मदद कर सकती हो? इसके बाद प्रियंका कुछ सेकंड तक चुप रहीं और फिर जवाब में हां कहा। एक इंटरव्यू में निक ने कहा था कि उन्होंने जब पहली बार 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में प्रियंका को देखा था तभी वह उनपर फिदा हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.