प्रोड्यूसर मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे आमिर खान-अल्लू अर्जुन

Updated on 09-03-2023 04:28 AM
बॉलीवुड से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का मंगलवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वो 70 साल के थे और कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मुरली राजू, राम गोपाल वर्मा के अंकल थे। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद आमिर खान और अल्लू अर्जुन सहित कई जाने-माने स्टार्स श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

    आमिर खान हैदराबाद पहुंचे

    मधु मंटेना, राम गोपाल वर्मा के बहनोई हैं, इसलिए मुरली राजू रिश्ते में उनके अंकल लगते थे। मुरली राजू को उम्र से संबंधित भी कई बीमारियां थीं। उनके निधन पर आमिर खान, अल्लू अर्जुन सहित कई सितारे श्रद्धांजलि अर्पित करने हैदराबाद पहुंचे।

    मधु ने बनाई हैं कई फिल्में

    मधु मंटेना इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर हैं और हिंदी, तेलुगू, बंगाली सिनेमा में प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के काम में भी शामिल हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्में जैसे 'गजनी', '83', 'उड़ता पंजाब' और 'सुपर 30' प्रोड्यूस की हैं। हालांकि, उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े थे।

    नीना गुप्ता की बेटी मसाबा से की थी शादी

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो मधु मंटेना ने डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी, जो फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मधु और मसाबा ने साल 2015 में शादी की थी और 2019 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। इसी साल मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.