Swastika Mukherjee को प्रोड्यूसर ने भेजा धमकीभरा मेल, कहा-बात मानो वरना न्यूड और मॉर्फ्ड फोटोज कर देंगे लीक

Updated on 05-04-2023 09:46 PM
'कला', 'पाताललोक', 'क्रिमिनस जस्टिस सीजन 3' जैसी तमाम फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंगाली फिल्म 'शिबपुर' के को-प्रोड्यूसर संदीप सरकार और उनके एसोसिएट्स रवीश शर्मा ने धमकी भरे ईमेल भेजे हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उन दोनों के पास स्वास्तिका की कुछ ऐसी तस्वीरें हैं, जिनसे छेड़छाड़ किया गया है। वह उसे पॉर्नोग्राफी वेबसाइट पर लीक करने की धमकी दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

स्वास्तिका मुखर्जी को मिली धमकी

'ईटाइम्स' से बातचीत के दौरान स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया- फिल्म की शूटिंग अगस्त/सितंबर 2022 में हुई थी। मैंने अपनी 100 पर्सेंट दिया और मुझे मेरे और इंडो अमेरिकाना प्रोडक्शन के बीच 8 जुलाई, 2022 को हुए कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पेमेंट दी गई। प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया एक भी भुगतान कॉन्ट्रैक्ट के बाहर नहीं है। पार्टनर्स संदीप सरकार, पिछले एक महीने से मुझे और मेरी मैनेजर श्रीस्ती जैन को अपमानजनक और यौन उत्पीड़न करने वाले ईमेल के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। संदीप सरकार ने ईमेल पर माना है कि उन्होंने हमारे ईमेल आईडी को अपने दोस्त और एसोसिएट रवीश शर्मा के साथ शेयर की है।

कॉपरेट करने के लिए धमकाया जा रहा

स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे बताया कि रवीश शर्मा ने मेरी न्यूड फोटोज के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले ईमेल भेजे हैं, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने और ऐसी सभी नेकेड फोटोज को उन पर लीक करने के साथ-साथ पॉर्न वेबसाइट पर डालने की भी धमकी दी है। संदीप सरकार भी लगातार मुझे यह कहकर धमका रहा है कि मैं पैसे वसूल कर रही हूं और फिल्म के मार्केटिंग और प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले रही हूं, जबकि मुझे केवल वही पैसे मिले हैं जो कि कॉन्ट्रैक्ट में बताए गए थे। मुझे या मेरी मैनेजर को आज तक किसी भी मार्केटिंग प्लानिंग के बारे में नहीं बताया गया।

डायरेक्टर को भी बदनाम किया जा रहा है

स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे बताया- फिल्म का पोस्ट भी हमें डायरेक्टर अरिंदम भट्टाचार्य ने भेजा था। फिल्म का पोस्टर 28 मार्च को मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा कोई प्लानिंग, पोस्टर या डेट्स मुझसे शेयर नहीं की गई हैं और न ही बातचीत हुई है। मेरे साथ-साथ डायरेक्टर अरिंदम भट्टाचार्य को भी लगातार बदनाम किया जा रहा है और धमकाया जा रहा है।

स्वास्तिका के साथ-साथ मैनेजर को भी लपेटा

स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया कि वह इंडो अमेरिकाना प्रोडक्शन के किसी भी सदस्य के साथ किसी भी कम्यूनिकेशन में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। उनका कहना है- मैं इस फिल्म के संबंध में किसी भी मार्केटिंग या प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। वो मुझे और मेरे मैनेजर को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। हमारी शारीरिक और मानसिक हालत खराब हो रही है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान नहीं हुई मुलाकात

स्वास्तिका मुखर्जी ने कहा OTT Play को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पूरी फिल्म की शूटिंग और डबिंग के दौरान कभी संदीप सरकार से नहीं मिलवाया गया। वो दूसरी को-प्रोड्यूसर को जानती थीं, उनसे ही उनकी बातें होती थीं। उनका नाम अजंता सिन्हा रॉय है। अचानक से संदीप सरकार ने धमकी भरा मेल भेजना शुरू कर दिया। उन्होने दावा किया कि वो अमेरिकी नागरिक हैं। और उन्होंने कोऑपरेट नहीं किया तो वह US कंस्यूलेट से सम्पर्क करेंगे और फिर उन्हें कभी भी US का वीजा नहीं मिलेगा।

फिल्म की रिलीज बदली, मगर स्वास्तिका को नहीं बताया

स्वास्तिका मुखर्जी ने इस दौरान बताया, संदीप सराकर ने मुझे पुलिस कमिश्नर और चीफ मिनिस्टर से न जाने कहां-कहां घसीटने की धमकी दी है। मुझे वाकई नहीं पता कि कोऑपरेशन का मतलब क्या है। मैंने फिल्म की शूटिंग की और इसे डब किया। मेरा कभी भी प्रमोशनल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का मन नहीं था। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी। मगर मुझे बिना बताए डेट्स बदल दी।

महीनेभर पहले की थी शिकायत

स्वास्तिका मुखर्जी के मुताबिक, उन्होंने महीनेभर पहले पुलिस को शिकायत कर दी थी लेकिन अभी ये सब चीजें रुक नहीं रही हैं। EIMPA (ईस्ट इंडिया मोशन पिक्चर्स असोसिएशन) से भी एक्ट्रेस ने मदद मांगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.