बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का प्रॉफिट 64% गिरा, जानिए क्या रही वजह

Updated on 12-08-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली कंपनी का नेट प्रॉफिट 64 परसेंट गिरकर 878 करोड़ रुपये रह गया है। सेल्स ग्रोथ में कमी और ऑपरेशनस परफॉरमेंस में गिरावट से कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू करीब आठ परसेंट की तेजी के साथ 7,787 करोड़ रुपये पहुंच गया। जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 7,691 करोड़ रुपये पहुंच गया जो पिछले साल समान तिमाही में 7,038 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी एबिटा पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले 57 परसेंट की गिरावट के साथ 169 करोड़ रुपये रह गया जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 326 बेसिस पॉइंट गिरकर 2.17 परसेंट रह गया। कंपनी के एडिबल ऑयल बिजनस के रेवेन्यू में जून तिमाही में 13 परसेंट की गिरावट आई और यह 5,891 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के फूड और एफएमसीजी बिजनस का रेवेन्यू 8.2 परसेंट बढ़कर 1,952 करोड़ रुपये पहुंच गया।

पतंजलि फूड्स का नाम पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज (Ruchi Soya Industries) था। बाबा रामदेव ने इस कंपनी को इनसॉल्वेंसी प्रोसेस से खरीदा था। दिसंबर 2017 में एनसीएलटी ने कंपनी के खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग शुरू की थी। जुलाई 2019 में ट्रिब्यूनल ने पंतजलि आयुर्वेद के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। रिजॉल्यूशन प्लान को लागू होने के बाद कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग घटकर 1.1 फीसदी रह गई थी। इसके बाद से कंपनी कई बार फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लाई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.32 परसेंट की गिरावट के साथ 1293.40 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,495.00 रुपये है जो इसने पिछले साल 22 सितंबर को छुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.