भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर ने फॉरच्यूनर से मारी टक्कर:घूरने के विवाद में तीन युवकों को मारने की कोशिश

Updated on 13-01-2025 02:01 PM

शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी कार से तीन युवकों को टक्कर मारकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात तीनों आरोपी और तीनों फरियादी एक ढाबे में अलग-अलग खाना खाने गए थे। इस बीच सेमरा निवासी फरियादी कुशल श्रीवास्तव किसी बात पर हंस रहा था, जिसे देखकर आरोपी विशाल मीणा ने हंसने की बात पर उससे विवाद शुरू कर दिया। उसे शक था कि कुशल उसका मजाक उड़ा रहा है। इसके बाद कुशल और साथी वहां से निकल गए।

सड़क की दूसरी तरफ गिरी कार

तब आरोपी ने अपनी फॉरच्यून कार से फरियादी की आई-10 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आई-10 कार सवार कुशल श्रीवास्तव, उसके दोनों साले सनी गुप्ता और अंकित गुप्ता की कार में पीछे से फिल्मी स्टाइल में इतनी जोर से टक्कर मारी कि वे सड़क की दूसरी तरफ गिरे।

राहगीरों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

इससे तीनों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी विशाल मीणा ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत छिपाने का भी काम किया। घटना को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने पड़ताल के बाद विशाल मीणा सहित दो अन्य पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.