आज फिटजी सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन:12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला, पेरेंट्स देंगे धरना

Updated on 28-01-2025 12:59 PM

भोपाल की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के खिलाफ पेरेंट्स आज 11 बजे कोचिंग सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। पेरेंट्स अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि हमने इसको लेकर कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मगर हमें अभी तक प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिला है। इसे लेकर कई छात्रों के पेरेंट्स आज अपना विरोध दर्ज करने के लिए पहुंचेंगे। बता दें कि इससे चार दिन पहले भी यह पेरेंट्स फिटजी इंस्टीट्यूट पर पहुंचे थे।

अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार साल से फिटजी का इंटीग्रेटेड कोर्स कर रहा था। क्लास 9 और 10 सुचारू रूप से चलीं। लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह में जानकारी मिली कि फिटजी कोचिंग बंद हो गई है।

इस घटना से करीब 700 अभिभावकों के पैसे फंस गए हैं। दूसरी तरफ फिटजी के सेंटर हेड ने एक पत्र जारी कर लिखा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। वहीं, पेरेंट्स अपनी रकम दिल्ली सेंटर से मांगे। भोपाल सेंटर के संचालक केके पांडे भी इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं। बता दें कि देशभर के विभिन्न शहरों में फिटजी की 72 कोचिंग क्लासेस हैं।

12-15 करोड़ रुपए लेकर भागा फिटजी शिकायत के मुताबिक, हर पेरेंट्स के लगभग 2 लाख रुपए फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ तक पहुंचती है। इस मामले ने न केवल बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला है, बल्कि अभिभावकों को भी आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है। अखिलेश अग्रवाल ने बताया, शिकायत के बाद कलेक्ट्रेट ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से अभिभावकों को उनके फंसे पैसे वापस दिलाने का आश्वासन मिला है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

15 दिसंबर को हो चुकी है एफआईआर

फिट्जी (FEETJEE) कोचिंग के संचालक समेत 4 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। शनिवार को फिटजी कोचिंग के 25 से ज्यादा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने हंगामा किया था। एमपी नगर थाने में शिकायत की थी। उन्होंने कोचिंग संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए थे। साथ ही एडवांस के रूप में जमा की गई फीस वापसी की मांग भी रखी थी। इसके बाद पुलिस ने कोचिंग स्टाफ को पक्ष रखने के लिए बुलाया था।

भोपाल की ब्रांच में 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन

देश भर में दिल्ली की फिटजी की कुल 72 ब्रांच हैं।

भोपाल ब्रांच में करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है।

हर स्टूडेंट से 2 से 3 लाख रुपए तक फीस ली जाती है।

यानी के स्टूडेंट्स की कुल राशि 12-15 करोड़ तक है।

शिकायत के बाद कलेक्ट्रेट ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है।

पुलिस 100 से अधिक अभिभावकों के स्टेटमेंट दर्ज कर चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.