जनसम्पर्क मंत्री ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का किया शुभारंभ

Updated on 06-10-2023 06:10 PM

जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को रीवा में पंडित शंभुनाथ शुक्ल स्मृति समारोह तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। जनसम्पर्क मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विजयदत्त श्रीधर एवं श्री शंभुनाथ शुक्ल को पंडित चन्द्रकांत शुक्ल राष्ट्रीय पत्रकारिता अलंकरण से विभूषित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं के लिए मेडिकल कालेज के डीन डॉ मनोज इंदुरकर, श्री मान सिंह, श्री विक्रम सिंह, श्री प्रहलाद सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल आई.के. त्रिपाठी तथा डॉ विनोद श्रीवास्तव को नागरिक सम्मान प्रदान किया गया।

कवि सम्मेलन से पूर्व पंडित शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में “आजादी के अमृत काल के बाद की पत्रकारिता” विषय पर विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पद्मश्री सम्मानित श्री विजयदत्त श्रीधर ने पंडित शंभुनाथ शुक्ल को राजनेता तथा पत्रकार के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि जन सरोकार के बिना पत्रकारिता और साहित्य रचना व्यर्थ है। आजादी की लड़ाई में समाचार पत्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज पत्रकारिता को बड़े मीडिया घरानों से मुक्त कराने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ पत्रकार श्री शंभुनाथ शुक्ल ने कहा कि बंगाल विभाजन से लेकर देश की आजादी तक की पत्रकारिता मुख्य रूप से अंग्रेजों का विरोध करने के लिए थी। आजादी के बाद देश के विकास और सरकार तथा प्रशासन की कमियों पर पत्रकारिता केन्द्रित हुई। सोशल मीडिया में बिना संपादक और बिना जिम्मेदारी की पत्रकारिता ने पूरा वातावरण बदल दिया है। इससे बचना जरूरी है। पत्रकार अब स्वयं सब तय कर निर्णय दे रहे हैं। लोगों से जुड़ाव बहुत कम हो गया है। समारोह का संचालन करते हुए पत्रकार श्री जयराम शुक्ल ने पत्रकारिता तथा पंडित शंभुनाथ शुक्ल एवं पंडित चन्द्रकांत शुक्ल के रोचक संस्मरण सुनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.