जनता की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 26-09-2022 05:29 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता की सेवा और उनकी बेहतरी के लिये निरंतर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। हमारे गरीब भाई-बहनों के लिये केन्द्र और राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले यह जवाबदारी अधिकारी – कर्मचारियों की है। गरीब के साथ अन्याय करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत देवझिरी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों को मंच पर बुला कर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सब का कर्त्तव्य है कि शासन द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि जरूरतमंदों के जीवन में आनंद और प्रसन्नता आ सके। गरीब परिवारों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण ही हमारी सफलता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संयुक्त परिवारों में रहने वाले किसानों के शामिलात खाते होने से कृषि कल्याण संबंधी योजनाओं का बहुतेरे किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये जरूरी है कि किसानों को योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान परिवारों के भूमि खाते अलग-अलग कराने के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हम उनके बताये मार्ग अनुसार दरिद्र ही नारायण की सेवा करने को संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित योजनाओं के पात्रताधारी व्यक्तियों को चिन्हांकित कर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये। मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ के नवागत कलेक्टर को जन सेवा अभियान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश दिये।

हितलाभ वितरण
मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में पेंशन योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में हितलाभ वितरण और  आजिविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को ऋण राशि वितरित की। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत मेघनगर में 546 करोड़ 17 लाख की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण और जल जीवन मिशन में झाबुआ जिले के 15 गाँव में 15 करोड़ की लागत वाली जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया। झाबुआ-रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.