बेघर होते ही शो मेकर्स पर बरसे Puneet Superstar, कहा- पुनीत कुमार सबका बाप था, है, और रहेगा

Updated on 19-06-2023 08:55 PM
'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी कंटेस्‍टेंट को उसकी हरकतों की वजह से शो शुरू होने के 12 घंटे के भीतर ही बेघर कर दिया गया हो। शनिवार को Bigg Boss OTT 2 की धमाकेदार शुरुआत हुई और ग्रैंड प्रीमियर खत्‍म होते ही शो के कंटेस्‍टेंट पुनीत सुपरस्‍टार हर किसी के लिए सिरदर्द बन गए। उनकी घट‍िया हरकतों और नॉनस्‍टॉप की बकवास ऐसी रही कि बिग बॉस को घरवालों की आपसी सहमति से पुनीत को शो से बेदखल करना पड़ा। लेकिन लगता है कि इस इंस्‍टाग्राफ इन्‍फ्लुएंशर से पल्‍ले कुछ नहीं पड़ा है। शो से बाहर निकलने के बाद भी पुनीत कुमार का बड़बोलापन जारी है। उन्‍होंने अब एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है- पुनीत कुमार सबका बाप था, है और रहेगा।

Puneet Superstar ने प्रीमियर एपिसोड खत्‍म होने और लाइव फीड शुरू होने के साथ ही अजीब हरकतें शुरू कर दी थीं। रात में जहां वह बाथरूम में मुंह पर टूथपेस्‍ट लगाते और सिर पर फिनाइल की बोलत डालते हुए दिखे, वहीं अगले दिन सुबह उठते ही उन्‍होंने नॉनस्‍टॉप बोलना शुरू कर दिया। वह एक ही बात को लगातार बोलते रहे। इस दौरान वह घर में लगे कैमरों के साथ छेड़छाड़ करते दिखे। टॉयलेट सीट पर गंदगी के कारण भी पुनीत घरवालों के निशाने पर रहे। पुनीत लगातार अपने अंदाज में बिग बॉस को धमकी देते रहे। मेकर्स को 'नल्‍ला', 'चांटे मारूंगा साले' और ऐसा ही बहुत कुछ कहते हुए सुने गए।

पुनीत कुमार का दावा- मुझे लाखों लोगों ने मैसेज किया

अब घर से बेघर होने के बाद पुनीत ने एक 15 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहते हैं, 'दोस्‍तों, मेरे पास लाखों लोगों के मैसेज आए कि पुनीत भाई तुम्‍हारी वजह से हमने जियो सिनेमा के ऐप को अनइंस्‍टॉल कर दिया है। अब हम शो नहीं देखेंगे, क्‍योंकि पुनीत कुमार बाप था, बाप है और बाप रहेगा इंडस्‍ट्री का। इतने चांटे मारूंगा सालों को।'

अपनी रैकिंग गिराए जाने से भी भड़के हुए थे पुनीत सुपरस्‍टार

अपने अजीब और पागलपन भरे वीडियोज के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर पुनीत सुपरस्‍टार, बिग बॉस के घर के अंदर भी उसी अवतार में नजर आए। उन्‍हें इस बात का भी कष्‍ट था कि जब जनता ने उन्‍हें नंबर-2 रैकिंग दी थी, तो 'जनता की आवाज' बनकर आए जजों के पैनल ने उन्‍हें 10वीं रैंकिंग क्‍यों दी। इस कारण वह लगातार बेकार की बेहूदा बातें करते दिखे। इतना ही नहीं, वह बिग बॉस की फटकार के बाद भी कहते रहे कि उन्‍हें शो में नहीं रखना है तो मत रखो, दरवाजा खोलो और निकाल दो।

पुनीत सुपस्‍टार खुद को मानते हैं 'लॉर्ड'

वैसे, पुनीत कुमार ने शो में एंट्री लेने से पहले भी यह कहा था कि वह शो के होस्ट सलमान के सिरदर्द का कारण बनेंगे। 'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में पुनीत ने कहा था, 'शो में ये लोग ऐसा इंसान बनकर आते हैं, जो वो नहीं हैं। वो एक-दूसरे को गालियां देते रहते हैं और महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। लेकिन लोग मुझे 'लॉर्ड पुनीत' कहते हैं और इसका एक कारण है। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मुझे यकीन है कि फैंस इस गुण के कारण मुझे वोट करेंगे।'

पुनीत कुमार ने कहा था- सलमान खान को डिस्‍प्र‍िन की जरूरत पड़ेगी

पुनीत ने इस बातचीत में सलमान खान के बारे में कहा, 'मैं यही कहना चाहूंगा कि उन्हें स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में डिस्प्रिन की दवा रख लेनी चाहिए। हर बार जब वह मुझे सुनेंगे तो उन्‍हें एक डिस्‍प्र‍िन दवा की जरूरत होगी। मेरे डायलॉग्स से उन्हें जरूर चिढ़ होगी। मुझे यकीन है कि वह सवाल करेंगे कि मेकर्स मुझे कहां से पकड़ के लाए हैं।'

अब बिग बॉस ओटीटी 2 में बचे हैं ये 12 कंटेस्‍टेंट
बहरहाल, पुनीत कुमार अब शो से बाहर हैं। ऐसे में शो में 12 कंटेस्‍टेंट बचे हैं, जिनमें पूजा भट्ट, फलक नाज, आकांक्षा पुरी, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, जिया शंकर, साइरस ब्रोचा, आलिया सिद्दीकी, बेब‍िका धुर्वे, जाद हदीद, मनीषा रानी और अभ‍िषेक मल्‍हाण शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.