पुनीत सुपरस्‍टार की होगी एंट्री? सलमान लगाएंगे क्‍लास! बड़बोले ने MC Stan को कहा- कीड़ा-मकौड़ा

Updated on 20-06-2023 09:00 PM
क्‍या Bigg Boss OTT Season 2 में पुनीत सुपरस्‍टार की वापसी होगी? 'बिग बॉस' के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी कंटेस्‍टेंट को उसकी बेहूदा हरकतों के कारण शो शुरू होने के 12 घंटे के भीतर ही बाहर कर दिया गया है। लेकिन रियलिटी शो का इतिहास यह भी बताता है कि शो में कभी भी किसी की भी वापसी हो सकती है। खासकर तब, जब पुनीत सुपरस्‍टार ऐसे कंटेस्‍टेंट के तौर पर आए थे, जिन्‍हें जनता ने नंबर-1 रैकिंग दी थी। चर्चा है कि मेकर्स पुनीत को वीकेंड का वार एपिसोड में दोबारा बुला सकते हैं। बहुत संभव है कि सलमान खान उस दिन गलतियों के लिए पुनीत की क्‍लास लगाएं और यदि उनकी समझ लौट आती है तो वह शो में दोबारा एंट्री करें। हालांकि, दूसरी ओर बड़बोले पुनीत लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज पोस्‍ट कर रहे हैं और अब उन्‍होंने मेकर्स के साथ ही एमसी स्‍टैन को भी बुरा भला कहा है।


'बिग बॉस' के घर के अंदर की खबर रखने वाले ट्विटर हैंडल्‍स 'द खबरी' और 'बिग बॉस तक' ने यह खबर दी है। इसके मुताबिक, मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंशर Puneet Superstar से संपर्क किया है। समझा जा रहा है कि उन्‍हें 'Weekend Ka Vaar' एपिसोड में बुलाया जाएगा। बहुत संभव है कि Salman Khan इस दौरान पुनीत की उनकी गलतियों के कारण क्‍लास भी लगाएंगे और समझाएंगे भी। यदि पुनीत समझते हैं तो उन्‍हें शो में वापस भेजे जाने का फैसला लिया जा सकता है।

पुनीत सुपरस्‍टार की वापसी और मेकर्स की भूल?

'बिग बॉस तक' ने लिखा है कि पुनीत सुपरस्‍टार को बाहर करना मेकर्स की बड़ी भूल हो सकती है। ऐसा इसलिए कि वह इस सीजन के लिए सबसे बड़ी TRP किंग हो सकते हैं। 'द खबरी' ने इससे अलग एक और राय दी है। उनका कहना है कि यदि पुनीत की शो में दोबारा वापसी होती है तो यह इस इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंशर की बड़ी भूल होगी। ऐसा इसलिए कि इसके बाद सलमान खान उन्‍हें उनकी हरकतों के कारण बख्‍श देने वाले नहीं हैं।


अर्चना गौतम की भी हुई थी वापसी

ज्‍यादा पीछे नहीं भी जाएं तो 'बिग बॉस' के पिछले सीजन में, लड़ाई-झगड़ों के कारण हमने अर्चना गौतम को शो से बाहर निकालते हुए और फिर वापसी करते हुए देखा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पुनीत ने घर में एंट्री करते ही हर किसी के नाक में दम कर दिया था। उन्‍होंने न सिर्फ अजीब हरकतें की, बल्‍क‍ि बिग बॉस के समझाने पर उन्‍हें भी बुरा भला कहा।

पुनीत कुमार ने नए वीडियो में मेकर्स को फिर कोसा

दिलचस्‍प है कि शो से बाहर निकलने के बाद भी पुनीत का यह बड़बोलापन जारी है। उनके दो नए वीडियोज सामने आए हैं। इसमें से एक में वह कहते हैं, 'बेटा 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना पुनीत सुपरस्‍टार को वाइल्‍ड कार्ड एंट्री करने के लिए। अगर तुम्‍हारे में दम हो तो। क्‍योंकि पुनीत कुमार है किंग और पुनीत कुमार के आगे लोग झुकते हैं सलाम ठोकने के लिए।'


पुनीत सुपरस्‍टार ने MC Stan को कहा- नल्‍ला, कीड़ा-मकौड़ा

पुनीत ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्‍टैन को बुरा भला कह रहे हैं। दरअसल, प्रीमियर एपिसोड में एपिसोड में स्‍टैन ने पुनीत के वीडियोज को 'क्रिंज' बोला था। अब इस नए वीडियो में पुनीत कहते हैं, 'बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में। सा** मुझे किसी की जरूरत नहीं है। पुनीत सुपरस्‍टार, सुपरस्‍टार था, है और स्‍टार ही रहेगा। और मैं ये बताना चाहता हूं कि एमसी स्‍टैन तू सा** कीड़े-मकौड़े, तू मुझे आके ललकारता है। मेरी कॉमेडी को ललकारता है। तो सबका एक-एक कर के बैंड बजाने वाला हूं। तुमलोग सा** नल्‍ले, भीखमंगे, तुम लोग सोचते हो कि पुनीत सुपस्‍टार के लिए लाइव आकर स्‍टार बन जाओगे तो पुनीत सुपरस्‍टार, स्‍टार था, है और स्‍टार ही रहेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.