पहले 'वीकेंड का वार' में पुनीत सुपरस्टार की फिर हो रही एंट्री? सलमान लगाएंगे यूट्यूबर की क्लास!

Updated on 24-06-2023 10:30 PM
सलमान खान के होस्ट वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने पहले 'वीकेंड का वार' पर आ चुकी है, जो अपने शुरुआत से ही चर्चा में है। इस शो में एंट्री के साथ ही पुनीत सुपरस्टार ने सबके नाक में दम कर दिया था और परेशान होकर 'बिग बॉस' ने 24 घंटे के भीतर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, बिग बॉस ने ये काम हाउसमेट्स की मदद से किया और उनसे वोटिंग के बाद ही ये फैसला लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज़ और कॉमेंट्स नजर आए जिसमें पुनीत के फैन्स का गुस्सा दिखा। लोगों ने पुनीत के फिर से एंट्री की मांग भी की। अब जो नई रिपोर्ट सामने आई है उसमें कहा जा रहा है कि पुनीत सुपरस्टार की घर में दोबारा एंट्री हो सकती है और इस बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वो इस घर में दाखिल हो सकते हैं।


आज रात यानी शनिवार की रात इस शो का पहला 'वीकेंड का वार' है। 'बिग बॉस' से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी रखने वाली 'द खबरी' ने ट्वीट कर बताया है कि इस शो में पुनीत सुपरस्टार की फिर से हो सकती है। हालांकि, कहा ये भी गया है इसे लेकर कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है।

पुनीत 'बिग बॉस ओटीटी 2' में ले सकते हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री

पुनीत सुपरस्टार को 'बिग बॉस' से इसलिए हटाया गया था क्योंकि वह घर के अंदर की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे। हालांकि, शो से निकलने के बाद उन्हें फैन्स का भरपूर प्यार मिला। TellyChakkar की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुनीत वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में वापसी कर सकते हैं क्योंकि फैन क्लब का सुझाव है कि वह एक होटल के कमरे में रह रहे हैं।

'वीकेंड का वार' जबरदस्त होगा

वहीं 'बिग बॉस तक' के अकाउंट से यह कन्फर्म किया गया है कि पुनीत 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वापस आ रहे हैं। अगर वाकई पुनीत इस घर में लौटते हैं तो 'वीकेंड का पहला वार' जबरदस्त होगा। देखना होगा कि सलमान पुनीत की क्लास लगाते हैं या फिर शो के अंदर उनका दोबारा जोरदार स्वागत करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.