पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 12 दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थे, नीरू बाजवा, घुग्‍गी का कचोट उठा दिल

Updated on 08-10-2025 02:34 PM
पंजाबी म्यूजिक इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा है। सिंगर राजवीर जवंदा का बुधवार को निधन हो गया है। वह बीते 12 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। बीते 27 सितंबर 2025 को वह बाइक राइडिंग के लिए गए थे, जहां बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था। बताया जाता है कि अस्पताल लाते वक्‍त उन्‍हें हार्ट अटैक भी आ गया था। इसके बाद से ही वह अस्पताल के ICU वेंटिलेटर पर थे। राजवीर की मौत पर पंजाबी एक्‍ट्रेस नीरू बाजवा और एक्‍टर गुरप्रीत घुग्‍गी ने दिल कचोटने वाला पोस्‍ट लिखा है। कुछ दिन पहले, दिलजीत दोसांझ ने भी लाइव शो में राजवीर की सलामती के लिए दुआ मांगी थी।

राजवीर जवंदा के निधन की खबर आते ही, अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ जमा होने लगी है। मोहाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि सिंगर का अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक गांव पौना में होगा।

नीरू बाजवा ने कहा- बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जा सकेंगे

नीरू बाजवा ने इंस्‍टाग्राम पर राजवीर जवंदा की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए नम आंखों से उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। एक्‍ट्रेस ने लिखा है, 'एक युवा और होनहार सिंगर के दुखद निधन से दिल टूट गया है। राजवीर के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर आपको इस अकल्पनीय समय में शक्ति और शांति प्रदान करे। बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जा सकेंगे।

पंजाबी फिल्‍म और संगीत जगत में शोक की लहर

पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने भी उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने लिखा, 'मौत जीत गई, जवानी हार गई, हम तुम्हें कैसे भूलेंगे छोटे भाई।' एक्टर बीएन शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका

कैसे हुआ था राजवीर जवंदा का एक्‍सीडेंट

बीते शनिवार को राजवीर जवंदा शिमला जा रहे थे। उनकी बाइक बड्डी के पास मवेशियों से टकरा गई। हादसे में राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कौन थे राजवीर जवंदा

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को उनके गानों ‘सरदारी’, ‘जोर’, ‘कली जवंदे दी’, ‘रब करके’ और ‘मेरा दिल’ के लिए जाना जाता है। गायिकी के साथ-साथ वह एक बेहतरीन एक्‍टर भी थे। उन्‍होंने पंजाबी फिल्‍म ‘जिंद जान’, ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’, ‘मिंदो तसीलदारनी’ और ‘काका जी’ में काम कर खूब नाम कमाया था। राजवीर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.