हिमाचल प्रदेश में चलेगा पंजाब का ‘पेंशन’ दांव? AAP की घोषणा बढ़ाएगी आर्थिक बोझ

Updated on 22-10-2022 06:20 PM

शिमला
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटी आम आदमी पार्टी अब पंजाब का पेंशन दांव खेलने की तैयारी कर रही है। पंजाब में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के ऐलान के बाद आप ने हिमाचल में भी सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS लागू करने की बात दोहराई है। कहा जा रहा है बीते कुछ समय ठंडे पड़े आप के प्रचार अभियान में यह घोषणा दम भर सकती है। आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा, 'पंजाब सरकार ने साबित किया है कि केजरीवाल जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हिमाचल में भी अगर आप सत्ता में आई तो OPS लागू की जाएगी।' माना जा रहा है कि पहाड़ी राज्य में सरकारी कर्मचारी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में आप भी उन्हें लुभाने में जुटी हुई है।
 
पेंशन कितना बड़ा मुद्दा
राज्य में सरकारी कर्मचारियों की संख्या करीब 2.25 लाख है। आंकड़े बताते हैं कि इनमें से करीब 1.5 लाख कर्मचारी नई पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। एक ओर जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की आर्थिक हालत का हवाला देते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर घोषणा से बच रही है। वहीं, आप और कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे लागू करने का वादा कर रहे हैं।

आप के सियासी हाल
खबर है कि इस घोषणा से आप को फायदा हो सकता है। दरअसल, पार्टी बीते कुछ समय से प्रचार के मोर्चे पर धीमी नजर आ रही है। राज्य से आप के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। अब ठाकुर ने कहा, 'आप सरकार ने केजरीवाल की तरफ से दी गई गारंटी को 6 महीने में पूरा किया है। अब हिमाचल की बारी है। यहां भी सभी गारंटी पूरी की जाएंगी।'

पेंशन और राज्य के आर्थिक हालात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं, अगर पुरानी पेंशन योजना दोबारा लागू की जाती है, तो राज्य पर 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.