इंदौर में धक्का-मुक्की, ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़े; ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Updated on 30-09-2026 01:42 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्टोरेट में घुसने की कोशिश की गई।

रतलाम में कांग्रेसियों ने हाथ ठेले पर पुतला रखकर दहन किया। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा समेत प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले 28 सितंबर को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस ने CEO कार्यालय का घेराव किया था।

कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग मनमानी कर रहा

कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं। दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली निकाली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

आज मध्यप्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन है। हमारी प्रमुख मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष में काम करते हुए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों में भाजपा की सरकारें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के जरिए बनी हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के दौरान 13 करोड़ नाम काटे गए हैं। मध्यप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एसआईआर में 43 लाख वोट कटे हैं, जबकि कांग्रेस इससे पहले 32 लाख वोटों से आगे थी।

उन्होंने कहा कि दो पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसी विपरीत परिस्थिति पर प्रधानमंत्री की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री विपक्ष के नेताओं को भी देश का पक्ष रखने के लिए विदेश भेजते थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर पार्टी का आंदोलन देशभर में जारी रहेगा और चुनाव आयोग से जुड़े सवालों पर जनता के बीच आवाज उठाई जाएगी।

मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

देवास में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार की अर्थी निकाली

देवास में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भोपाल चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक ज्ञानेश कुमार की अर्थी निकाली। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाया। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने काला साफा बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी की।

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने तक नहीं रुकेगा। यह आंदोलन लगातार पूरे देश में राहुल गांधी जी के नेतृत्व और प्रदेश में जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में चल रहा है। हम यहां भी शांतिपूर्ण आंदोलन और प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन पुलिस धक्कामुक्की कर रही है और लाठी चला रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

इससे साबित होता है कि पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। लेकिन कांग्रेस और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

ज्ञानेश कुमार का जो चेहरा सामने आया है, उसमें षड्यंत्रकारी भूमिका के आरोप हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देते हुए अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी के जरिए सरकारें बनवाने में भूमिका निभाई।

आने वाले समय में ज्ञानेश कुमार को कोर्ट भी हटाएगी और जनता भी हटाएगी। देश के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

आज कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार का भ्रष्टाचार रूपी पुतला दहन किया है। पूरे देश के लोगों से अपील है कि जागें और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाएं।

डालू मोदी बाजार चौराहे पर कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला झूमाझटकी के साथ फूंका। चौराहे से पहले ही कांग्रेसियों ने पुतले को आग लगा दी। इस दौरान पुलिस में फायर एग्जिट का प्रयोग कर आग बुझाने की कोशिश की। जमकर झूमाझटकी हुई। यहां तक फायर लॉरी से भी पानी की बौछारें नहीं छोड़ पाए। पुतला दहन के साथ ही काले गुब्बारे भी छोड़े गए।

रतलाम में ढोल की थाप पर नारेबाजी करते कांग्रेसी हरदेवलाला पीपली क्षेत्र से शहर में निकले हैं। बाजार में से होते हुए डालूमोदी बाजार चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। चुनाव आयुक्त कहा मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में नारेबाजी करते हुए चल रहे है। डालूमोदी बाजार चौराहा पर पहले से फायर ब्रिगेड को भी तैनात कर दिया है।

मंदसौर में जिला कांग्रेस की जानिब से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

कांग्रेसजन गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो चुके हैं, यहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा जिसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स तोड़ दिए और कलेक्टोरेट परिसर में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति संभालने के प्रयास किए गए।

कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे प्रदर्शन के दौरान डीजे की गाड़ी पर चढ़ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-ढमाके के साथ ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर कुछ देर धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बनी रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
 29 September 2026
मंडला: कान्हा के जंगल में अभी कदमों की आहट और दहाड़ सुनने की उम्र ही थी, लेकिन नन्ही ‘प्रिंसेस’ की जिंदगी अचानक थम गई। करीब 11 महीने की मादा बाघ…
 29 September 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एंथ्रेक्स संक्रमण से एक हाथी की मौत के बाद 1500 वर्ग मीटर के इलाके को घेराबंदी करके तीन साल के लिए पर्यटकों…
Advt.