'पुष्‍पा 2' फेम श्रीलीला के अश्‍लील AI फोटोज वायरल, एक्‍ट्रेस ने हाथ जोड़कर मांगी मदद, पुलिस में श‍िकायत दर्ज

Updated on 18-12-2025 05:47 PM
साउथ सिनेमा की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला अपने फर्जी और अश्‍लील AI तस्‍वीरों से परेशान हैं। वह घटिया तस्‍वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने से बेहद दुखी हैं और उन्‍होंने एक चिंता जताने वाला पोस्‍ट शेयर किया है। एक्‍ट्रेस ने यह भी जानकारी दी है कि उन्‍होंने इस बाबत पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई है। आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस (AI) सेलेब्‍स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते कुछ समय में रश्‍म‍िका मंदाना से लेकर कीर्ति सुरेश तक, अपने डीपफेक अश्‍लील फोटो, वीडियो को लेकर परेशान रही हैं। अब 'गुंटूर करम' और 'पुष्‍पा 2' फेम श्रीलाला के इस पोस्‍ट को देख उनके फैंस भी चिंता में डूब गए हैं।

अमेरिका के एक तेलुगू परिवार में पैदा हुईं 24 साल की श्रीलाला ने इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। वह बताती हैं कि AI से बनी उनकी तस्वीरों ने उन्हें कितना परेशान और दुखी किया है। MBBS की पढ़ाई कर चुकी श्रीलीला ने लिखा है कि जैसे ही उन्‍हें इस मामले के बारे में पता चला, उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

'हाथ जोड़कर कह रही AI से बनी बकवास को सपोर्ट न करें'

श्रीलीला ने अपने नोट में फैंस और फॉलोअर्स से AI को सपोर्ट न करने की रिक्वेस्ट की है। वह लिखती हैं, 'मैं हाथ जोड़कर हर सोशल मीडिया यूजर से रिक्वेस्ट करती हूं कि AI से बनी बकवास को सपोर्ट न करें। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और उसका गलत इस्तेमाल करने में फर्क होता है। मेरी राय में टेक्नोलॉजी में तरक्की जिंदगी को आसान बनाने के लिए होती है, न कि उसे मुश्किल बनाने के लिए।'

श्रीलीला ने कहा- हर लड़की किसी की बेटी, पोती, बहन

उन्होंने आगे अपील की है कि हर महिला का एक परिवार होता है और किसी को भी यह हक नहीं है कि उनकी तस्वीरों को मॉर्फ किया जाए। श्रीलीला ने लिखा, 'हर लड़की किसी की बेटी, पोती, बहन, दोस्त या कलीग होती है, भले ही वह अपने प्रोफेशन में से एक के तौर पर आर्ट को चुने। हम एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं जो खुशी फैलाए, इस भरोसे के साथ कि हम एक सुरक्षित माहौल में हैं। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से मुझे ऑनलाइन हो रही कई चीजों के बारे में पता नहीं था, और मैं अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने यह बात मेरे नोटिस में लाई।'

'मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज हमारा साथ दें'

साल 2025 में 'रॉबिनहुड', 'जूनियर' और 'मास जथारा' में नजर आईं श्रीलीला ने नोट के आख‍िर में लिखा है, 'मैंने हमेशा चीजों को हल्के में लिया है और अपनी दुनिया में रही हूं, लेकिन यह बहुत परेशान करने वाला और दुखद है। मैं अपने साथ‍ियों को भी इसी दौर से गुजरते हुए देख रही हूं, और मैं सभी की तरफ से यह बात कह रही हूं। इज्जत और गरिमा के साथ, अपने दर्शकों पर भरोसा रखते हुए, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज हमारा साथ दें।'

कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्‍यू करेंगी श्रीलीला

श्रीलाल ने यह भी बताया है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वह लिखती हैं, 'अब प्रशासन इस मामले को आगे संभालेगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्‍ट्रेस जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उनके पास तेलुगू में पवन कल्‍याण के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' और तमिल में श‍िवकार्तिकेयन और रवि मोहन के साथ 'परशक्ति' में नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.